राष्ट्रीयसही दिशा में बढ़ रही थी बिहार पुलिस की सुशांत मामले में...

सही दिशा में बढ़ रही थी बिहार पुलिस की सुशांत मामले में जांच: आईपीएस अधिकारी

सही दिशा में बढ़ रही थी बिहार पुलिस की सुशांत मामले में जांच: आईपीएस अधिकारी

पटना। सुशांत ‘आत्महत्या’ मामले की जांच करने मुंबई गए पटना के नगर (पूर्वी) पुलिस अधीक्षक आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी शुक्रवार की देर रात पटना पहुंच गए। उन्हें रिसिव करने के लिए खुद पटना हवाईअड्डे पर पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही थी। पटना लौटने के बाद आईपीएस अधिकारी तिवारी ने जांच के विषय में पत्रकारों से बहुत कुछ तो नहीं कहा, हालांकि इतना जरूर कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) बीएमसी ने उन्हें मुंबई में क्वारंटीन नहीं करता, तो चार-पांच दिन में जांच में और प्रगति होती तथा कुछ और लोगों से पूछताछ की जाती, कुछ और सबूत जुटाए जाते। उन्होंने कहा कि वहां क्या हुआ, यह सबने देखा है।

तिवारी ने कहा, “बिहार पुलिस की जांच तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रही थी।”

उन्होंने कहा कि बिहार से मुंबई अधिकारिक दौरे पर उनके जाने से पहले मुंबई पुलिस को सबकुछ नियमानुकूल बताया गया था। फिर भी उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया।

आईपीएस अधिकारी ने कहा, “वहां जाने के बाद रविवार को मैं पहले से गए अपने पुलिस अधिकरियों से मिला। इसके बाद रात को बीएमसी के अधिाकरियों ने नियम का हवाला देते हुए क्वारंटाइन में रहने की बात बताई। मैंने मुंबई में प्रशासन को पूरा सहयोग दिया।”

इससे पहले, तिवारी मुंबई से भाया हैदराबाद पटना पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनके पिता के.के. सिंह द्वारा पटना के राजीवनगर थाना में दर्ज कराए गए मामले के बाद बिहार की चार सदस्यीय पुलिस टीम जांच के लिए मुंबई भेजी गई थी। इसके दो दिन के बाद पटना नगर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को भी जांच के लिए मुंबई भेज गया, लेकिन कोरोना को लेकर क्वारंटीन कर दिया गया।

शुक्रवार को बीएमसी ने आईपीएस अधिकारी को बीएमसी ने मुक्त किया।

उल्लेखनीय है कि बाद में बिहार सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा कर दी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories