राष्ट्रीयविमान दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, दुबई से केरल पहुंचा था...

विमान दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, दुबई से केरल पहुंचा था एयर इंडिया का विमान

विमान दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, दुबई से केरल पहुंचा था एयर इंडिया का विमान

केरल । दुबई से केरल आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान कोझिकोड हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान रनवे से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी घाटी में जा गिरा और दो टुकड़ों में टूट गया। इस हादसे में पायलट डी. वी. साठे सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है।

विमान दुर्घटना शुक्रवार शाम 7.41 बजे हुई।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस एएक्सबी1344 एक बी737 विमान था, जिसमें क्रू मेंबर समेत 190 लोग सवार थे। यह विमान भारी बारिश में 2,000 मीटर दृश्यता के बीच रनवे 10 पर उतरा, लेकिन फिसलकर घाटी में जा गिरा और दो हिस्सों में टूट गया।

दुर्घटनास्थल पर लगभग 40 एम्बुलेंस पहुंच चुकी हैं और यात्रियों को कोझिकोड और मलप्पुरम के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

हालांकि केरल प्रशासन ने कहा है कि विमान में 184 लोग सवार थे, जिसमें 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। अन्य पांच लोग जिन्होंने इस उड़ान के टिकट ले रखे थे, वे विमान में सवार नहीं हुए थे।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि दुर्घटना की आवाज सुनकर वह घटनास्थल पर पहुंचा।

स्थानीय निवासी ने कहा, “मैं हवाईअड्डे की चारदीवारी से लगभग 20 किलोमीटर दूर रहता हूं और दुर्घटना की तेज आवाज सुनने के बाद हम कुछ लोग वहां पहुंचे। हमने विमान के कॉकपिट को चारदीवारी से बाहर निकला हुआ देखा।”

उसने कहा, “हम कुछ लोग थे और हमने हवाईअड्डे के के गेट को खटखटाना शुरू किया, लेकन सीआईएसएफ कर्मियों ने गेट नहीं खोला। हमने एक फायर इंजन और एक एंबुलेंस को पहुंचते देखा और उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने मदद के लिए कहा, फिर हम अंदर गए। हमने पहले बच्चों को बचाया और कई अन्य की भी मदद की।”

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने कहा कि एक मां और बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है।

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि कारीपुर हवाईअड्डा एक टेबल टॉप हवाईअड्डा के रूप में जाना जाता है और इसी कारण विमान घाटी में जा गिरा। मुरलीधरन इसी राज्य के रहने वाले हैं।

मुरलीधरन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से दुर्घटना के बारे में बात की है। टेबल टॉप हवाईअड्डा बारिश के सीजन के लिए ठीक नहीं होता। आमतौर पर भारी बारिश के दौरान विमानों को टेबल टॉप हवाईअड्डों पर उतरने की अनुमति नहीं दी जाती। ये सारी चीजें डीजीसीए की जांच में सामने आएगी।”

स्थानीय विधायक टी. वी. इब्राहिम हवाईअड्डे के पास एक स्थानीय अस्पताल में थे और अपनी बाह में एक बच्चे को लिए हुए थे, जिसके माता-पिता लापता थे। उन्होंने टीवी चैनलों से कहा कि वे इस बच्चे के चित्र प्रसारित करें, ताकि बच्चे के रिश्तेदारों को पता चल सके।

यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगे की पंक्ति में बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories