राष्ट्रीयकोरोना संक्रमित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी , ट्वीट कर...

कोरोना संक्रमित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी , ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना संक्रमित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी , ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। देश के कई बड़े राजनेताओं के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चौधरी ने शुक्रवार रात कोरोनोवायरस लक्षणों की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद का परीक्षण कराया। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित निकले।

चौधरी ने ट्वीट किया, सांस लेने में थोड़ी तकलीफ के साथ बुखार है। मैं अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव निकले थे। शिरोमणि अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल भी वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोरोना से संक्रमित हुए थे, लेकिन अब ठीक हो गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। शुक्रवार को कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के 40 वर्षीय बेटे यतींद्र सिद्धारमैया कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories