राष्ट्रीयBJP नेता ने कहा, ‘एमएलए-एमपी वही करेंगे, जो महामंत्री कहेगा’, वायरल...

BJP नेता ने कहा, ‘एमएलए-एमपी वही करेंगे, जो महामंत्री कहेगा’, वायरल हुआ आडियो

BJP नेता ने कहा, ‘एमएलए-एमपी वही करेंगे, जो महामंत्री कहेगा’,  वायरल हुआ आडियो

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भाजपा के जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा का एक आडियो वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा के जिला महामंत्री शहर के एक उद्योगपति को फोन पर धमका रहे हैं कि मेरी भी सुन लो, एमएलए-एमपी वही करेंगे, जो महामंत्री कहेगा। वायरल आडियो में जिल महामंत्री एक उद्योगपति को धमकी दे रहे हैं। महामंत्री ने एक युवक को रोजगार देने के लिए करीब 15 दिन पहले उद्योगपति को फोन कर आग्रह किया था। लेकिन उसे नौकरी न देने पर महामंत्री भड़क गए और गाली गलौच तक कर डाली है। यह आडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

बातचीत ‘नमस्कार भाई साहब’ से शुरू हुई लेकिन खत्म गाली-गलौज से हुई। वायरल अडियो में भाजपा नेता कह रहे हैं कि एक युवक के लिए निवदेन किया था। उद्योगपति का कहना था कि जुलाई में ही नियुक्ति हो चुकी है। इसके जवाब में भाजपा नेता कह रहे हैं कि हमलोगों को सिफारिश करनी ही नहीं चाहिए, क्योंकि नेताओं से आप लोगों का काम पड़ता ही नहीं है।

उद्योगपति ने समझाया कि हमें जो जरूरत है, वहीं तो रखूंगा। उसके बाद भाजपा नेता गुस्से में आ गए। वहीं उद्योगपति ने कहा कि मैं तुम्हारे कहने से किसी को नौकरी पर नहीं रखूंगा। जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि मेरे कहने से नहीं रखोंगे तो बता दूंगा किसी दिन। उसके बाद भाजपा नेता ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। कोई मामला फंस जाएगा, तब तुमको बताएंगे कि महामंत्री और नेता क्या होता है।

बताया जा रहा इस मामले को रफा-दफा करने के लिए संगठन के लोग बहुत तेजी के साथ जुट गये हें। हलांकि अभी तक इस प्रकरण में कोई भी शिकायत की बात सामने नहीं आयी है। उधर महामंत्री को फोन करने पर उनसे संपर्क नहीं हो सका है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories