[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एनकाउंटर के डर से विकास दुबे के एक और साथी ने किया सरेंडर, गले में तख्ती लटका पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचा थाने
उत्तर प्रदेश

एनकाउंटर के डर से विकास दुबे के एक और साथी ने किया सरेंडर, गले में तख्ती लटका पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचा थाने

admin
Last updated: April 19, 2026 12:13 pm
admin
Share
SHARE

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के गुनहगार विकास दुबे के एक और साथी उमाकांत शुक्ला उर्फ गुडडन ने शनिवार को चौबेपुर थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। वह अपने साथ पत्नी और बेटी को को लेकर पहुंचा। इस दौरान उमाकांत शुक्ला ने गले में तख्ती लटकाई थी। जिसमें खुद के विकास दुबे का साथी होने और कानपुर कांड के बाद आत्मग्लानि की बात कही थी। उमाकांत शुक्ला ने पुलिस से रहम की गुहार लगाते हुए कहा कि मैं सरेंडर करने आया हूं। एनकाउंटर के डर से विकास दुबे के एक और साथी ने किया सरेंडर, गले में तख्ती लटका पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचा थाने

यह लिखा तख्ती में :

मेरा नाम उमाकांत शुक्ला उर्फ गुड्डन है। कानपुर कांड में मैं विकास दुबे के साथ शामिल था। मुझे पकड़ने के लिए रोज पुलिस छापेमारी कर रही है, जिससे मैं बहुत डरा हुआ हूं। हम लोगों द्वारा जो घटना की गई थी, उसकी हमें बहुत आत्मग्लानि है. मैं खुद पुलिस के सामने हाजिर हो रहा हूं। मेरी जान की रक्षा की जाए, मुझ पर रहम किया जाए।

सीओ के वायरल ऑडियो ने मचाई सनसनी
शहीद सीओ देवेन्द्र मिश्रा और एसपी ग्रामीण के बीच बातचीत के वायरल ऑडियो ने सनसनी फैला दी है। शहर से लेकर लखनऊ तक अधिकारी इस ऑडियो की सच्चाई की पड़ताल में जुट गए हैं। एसआईटी भी इसे जांच में शामिल कर सकती है। वह रिपोर्ट भी मंगाई जा सकती है, जिसकी जांच अंडरट्रेनी आईपीएस तत्कालीन सीओ कल्याणपुर ने की थी।

शहीद सीओ और एसपी ग्रामीण के वायरल ऑडियो में सीओ ने साफ कहा था कि पूर्व एसओ विनय तिवारी कुख्यात विकास दुबे के पैर छूता है और वह थाने के दो चार लोगों को मरवा देगा। इस ऑडियो में यह भी बताया गया है कि कैसे पूर्व एसओ ने पूर्व कप्तान को पांच लाख रुपए देकर जांच से अपनी जान बचा ली थी। ऑडियो के वायरल होने के साथ ही महकमे के अधिकारियों पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। इस ऑडियो के सामने आने के साथ ही लखनऊ स्तर पर सनसनी मच गई है। वहां बैठे वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑडियो की जानकारी के लिए जिले में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क किया है। फिलहाल यहां मौजूद अधिकारियों ने जवाब में यही कहा है कि उन्हें इस प्रकरण के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं, एसपी ग्रामीण ने भी यही बताया है कि उनसे बात तो हुई थी, मगर उन्हें याद नहीं है कि किस सिलसिले में क्या बात हुई है।

एसआईटी का अहम रोल होगा
इस ऑडियो को लेकर एसआईटी का रोल अहम होगा। एसआईटी इस ऑडियो को अपनी जांच में शामिल करने का मन बना रही है। ऐसा होने पर पूर्व कप्तान अनंत देव तिवारी से पूछताछ होगी। वहीं जो एडीजी जोन ने जांच कराई थी। उसके संबंध में यहां ट्रेनी आईपीएस रहे निखिल पाठक से भी सवाल-जवाब हो सकते हैं। उन्होंने अपनी जांच में सीओ समेत सभी पुलिस अफसरों को क्लीन चिट दी थी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article विकास दुबे केस की जांच अब 30 अगस्त को होगी, एसएसपी-सीओ के वायरल ऑडियो से हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
Next Article जिसे दफनाया, वह जिंदा घर लौट आया, पुलिस के साथ परिवारवालों की भी धोखा खा गईं आंखें

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?