[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विकास दुबे केस की जांच अब 30 अगस्त को होगी, एसएसपी-सीओ के वायरल ऑडियो से हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
उत्तर प्रदेश

विकास दुबे केस की जांच अब 30 अगस्त को होगी, एसएसपी-सीओ के वायरल ऑडियो से हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

admin
Last updated: April 19, 2026 12:13 pm
admin
Share
SHARE

अपर मुख्य सचिव संजय आर. भूसरेड्डी की अध्यक्षता में कानपुर कांड की जांच कर रही एसआईटी शहीद सीओ देवेन्द्र मिश्रा और पुलिस अधीक्षक (देहात) के बीच कथित बातचीत के ऑडियो की भी जांच कराएगी। यह ऑडियो हाल ही में वायरल हुआ था। इसमें शहीद सीओ कहते सुने गए हैं कि थानाध्यक्ष चौबेपुर ने एक पूर्व एसएसपी को पांच लाख रुपये दे दिए।  यह एसएसपी डीआईजी होने के बाद कानपुर से हटा दिए गएविकास दुबे केस की जांच अब 30 अगस्त को होगी, एसएसपी-सीओ के वायरल ऑडियो से हो सकते हैं कई बड़े खुलासे थे।

ऑडियो में हो रही बातचीत में भ्रष्टाचार का विषय होने के कारण एसआईटी ने इसका संज्ञान लिया है। अब पहले इसकी सत्यता की जांच कराई जाएगी। सही पाने पर इसमें सामने आए तथ्यों की जांच की जाएगी। आडियो में शहीद सीओ एसपी ग्रामीण से बातचीत कर रहे हैं। इसमें वह चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय तिवारी का जिक्र कर रहे हैं। वह यह आरोप भी लगा रहे हैं कि एसओ ने पूर्व कप्तान को पांच लाख रुपये दिए गए थे। इसके अलावा वह यह अंदेशा भी जता रहे हैं कि एसओ ने विकास दुबे को दबिश की जानकारी दे दी होगी।

जांच की समय सीमा 30 अगस्त तक बढ़ाई गई
शासन ने एसआईटी को 31 जुलाई तक अपनी जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था, लेकिन जांच में समय लगने के कारण यह समय सीमा 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। एसआईटी ने पिछले दिनों कानपुर, लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से विकास दुबे के अलावा उसके परिवार, करीबी रिश्तेदारों और गैंग के सदस्यों को मिला कर कुल 57 लोगों के नाम खरीदे गए मकान, फ्लैट या भूखंडों के संबंध में जानकारी मांगी थी। यह जानकारी भी अभी तक नहीं मिल पाई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अनलाक: सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार-रविवार बंदी में बेसहारों का सहारा बने हैं, व्यापारी नेता मनोज
Next Article एनकाउंटर के डर से विकास दुबे के एक और साथी ने किया सरेंडर, गले में तख्ती लटका पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचा थाने

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?