राष्ट्रीयसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे पहुंचे लखनऊ , मुलाकात की राज्यपाल और...

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे पहुंचे लखनऊ , मुलाकात की राज्यपाल और सीएम योगी से

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे पहुंचे लखनऊ , मुलाकात की राज्यपाल और सीएम योगी से

लखनऊ। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार को यहां पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बने पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मौके पर नेपाल से जुड़ी उत्तर प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इससे पहले थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे। वहां से हेलिकॉप्टर से वह छावनी के सूर्या खेल परिसर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय पहुंचे। यहां मध्य कमान सेनाध्यक्ष ल़े जनरल इकरूप सिंह घुमन के साथ उनकी सैन्य ऑपरेशनल और प्रशासनिक, दोनों पहलुओं पर चर्चा हुई।

जनरल नरवणे ने मध्य क्षेत्र में सैन्य बलों की क्षमता वृद्धि और ऑपरेशनल प्रभावशीलता व बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ऑपरेशनल तैयारियों के उच्च स्तर को प्राप्त करने के लिए मध्य कमान की प्रशंसा की।

उन्होंने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत कठिन मौसम व परिस्थिति में काम कर रहे अग्रिम पंक्ति के सैनिकों के किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही उत्तराखंड से लगती सीमा पर चीन ने जवानों की संख्या बढ़ा दी थी। यह क्षेत्र सेंट्रल कमांड के अंतर्गत आता है। इनका दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस समय चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories