प्रदेशउत्तर प्रदेशसपाइयों ने बजाया झुनझुना, भाजपा सरकार को बताया सबसे ज्यादा महंगाई देने...

सपाइयों ने बजाया झुनझुना, भाजपा सरकार को बताया सबसे ज्यादा महंगाई देने वाली सरकार

कानपुर  आर्थिक तंगी, डूबती अर्थव्यवस्था व कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को सपाइयों ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक र्पैकेज को झुनझुना बताते हुए थाली व झुनझुना बजाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार को इतिहास की सबसे ज्यादा झूठी व महंगाई देने वाली सरकार बताया।

 

सपाइयों ने बजाया झुनझुना, भाजपा सरकार को बताया सबसे ज्यादा महंगाई देने वाली सरकार
कहा कि भाजपा सरकार में न ही कारोबार बचा है और न ही रोजगार बैंक भी डूब रहे हैं।

गलत नीतियों के चलते जनता मानसिक रूप से नाउम्मीदी की शिकार

सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि 20 लाख करोड़ के झुनझुने ने जनता को झूठी उम्मीदों के सपनों में फंसा दिया। आॢथक तंगी की वजह से लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। भाजपा सरकार में न ही कारोबार बचा है और न ही रोजगार। अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जीडीपी शून्य तक पहुंच गई है। बैंक डूब रहे हैं, जमा राशि पर ब्याज घटता जा रहा है। परेशान लोग अपने पीएफ से पैसे निकालने को मजबूर हैं। श्रमिक विस्थापन के दौर में कई लोगों ने अपने करीबियों को खोया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता मानसिक रूप से नाउम्मीदी की शिकार होती जा रही है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल का मूल्य, रसोई गैस का मूल्य, सब्जियों का मूल्य आसमान छू रहे हैं।

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व बिजली को वन नेशन वन टैक्स के वादे के बावजूद जीएसटी में नहीं रखा जा रहा है। व्यापारी, किसान, नौजवान उपेक्षित हैं। ऐसी किंकर्तव्य विमूढ़ सरकार से किसी को उम्मीद नहीं रही। मांग रखी गई कि 20 लाख करोड़ के आॢथक पैकेज से हर जरूरतमंद को सीधी मदद की व्यवस्था की जाए। सरकार सुनिश्चित करे कि एक भी आत्महत्या आॢथक तंगी से न हो। पेट्रोल, डीजल, गैस, बिजली को जीएसटी के अंतर्गत लाया जाए। सब्जियों के दाम नियंत्रित किए जाएं। प्रदर्शन में संजय बिस्वारी, विनय कुमार सहज, प्रीत सिंह, मनोज चौरसिया, शेषनाथ यादव, मालू गुप्ता, गुड्डू यादव, विनय साहू आदि मौजूद थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories