मनोरंजनएक-दूसरे की रक्षा करना सिखाया हम भाई-बहनों को माता-पिता ने : मानुषी...

एक-दूसरे की रक्षा करना सिखाया हम भाई-बहनों को माता-पिता ने : मानुषी छिल्लर

[object Promise]

मुंबई। अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर कहती हैं कि उनके लिए रक्षा बंधन का त्योहार हमेशा समान लैंगिक मूल्यों और समानता वाला रहा है।

मानुषी के अनुसार, उनके माता-पिता मित्रा बसु और नीलम ने तीनों भाई-बहन – देवांगना, दलमित्रा और मानुषी को सिखाया है कि एक दूसरे की रक्षा करना और एक-दूसरे के साथ खड़े रहना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

मानुषी ने कहा, “मेरे परिवार में मेरे माता-पिता ने हमेशा समान मूल्यों और समानता की भावना को प्रमुखता दी, फिर चाहे बता कोई काम करने की हो या त्योहार मनाने की। इसीलिए जब हमने रक्षा बंधन मनाया तो यह हमारे लिए एक सम्मिलित अवसर रहा है।”

उन्होंने कहा, “देवांगना, दलमित्रा और मैंने हमेशा इसे एक ऐसे दिन के रूप में मनाया है जिसमें हम भाई-बहन के रूप में इस रिश्ते को सराहते हैं और वादा करते हैं कि हम हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहेंगे। हम सबसे अच्छे दोस्त हैं!”

मानुषी कहती हैं कि माता-पिता की ऐसी परवरिश की वजह से उनके भाई दलमित्रा बेहद प्रगतिशील सोच वाले हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा भाई, सबसे छोटा होने के नाते खुद इस बात को लेकर मुखर रहा है कि उसे अपनी बहनों की उतनी ही जरूरत है, जितनी हमें उसकी जरूरत है।”

2017 में मिस वल्र्ड का ताज जीतने वाली मानुषी ने कहा, “यह बात हम में हमारे माता-पिता से आई है। वे अपने सिद्धांतों, नैतिकता, दर्शन आदि हर तरह के मामले में हमारे आदर्श हैं।”

वह अपने अभिभावकों को उन्हें “स्वतंत्र, समावेशी और सही मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने” जैसी चीजें सिखाने के लिए धन्यवाद देती हैं।

 

[object Promise]

 

 

[object Promise]

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories