बिजनेससोना की चमक हुई फीकी, चांदी में भी दिखी नरमी…

सोना की चमक हुई फीकी, चांदी में भी दिखी नरमी…

सोना की चमक हुई फीकी, चांदी में भी दिखी नरमी…

नई दिल्ली। सोने-चांदी के घरेलू वायदा भाव में बुधवार को भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव 85 रुपये की गिरावट के साथ 52,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत बुधवार सुबह 9 बजकर एक मिनट पर 47 रुपये की गिरावट के साथ 52,631 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी।

घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर 63 रुपये की गिरावट के साथ 64,941 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव मंगलवार को 64,297 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुधवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.30 फीसद या 5.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1,969.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.33 फीसद या 6.52 डॉलर की गिरावट के साथ 1,951.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो कॉमेक्स पर बुधवार सुबह चांदी का वायदा भाव बिना किसी बदलाव के 24.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.82 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 24.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वायदा बाजार में इस तरह तय होती हैं कीमतें

सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर किया जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories