वीडियो में सपना चौधरी ‘रसगुल्ला खिवादे’ पर गजब के डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं। सपना का डांस यहां वीडियो में देख सकते हैं। हरियाणा की देसी स्टेज क्वीन सपना चौधरी का परफॉर्मेंस देखकर हर कोई दीवाना हो जाता है। उनके गाने यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं। सपना ने हरियाणा में स्टेज शो पर रागिनी गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी।
अब वह इतनी फेमस हो गई हैं कि उनके शो देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। वह अपने डांस में इतनी एनर्जी डाल देती हैं जिससे हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। वह गजब के ठुमके लगाती हैं। उन्हें देख सभी फैंस साथ में झूमने लगते हैं। हरियाणवी गाने रसगुल्ला खवादे पर सपना के ठुमके देख हर कोई दीवाना हुआ जाता है। इस गाने में वह ऑरेंज और गुलाबी सूट में दिख रही हैं।
