[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विराट ने कहा- IPL 2012 ने मुझे बदल दिया, पहले 4-5 दिन में 40 टॉफियां खाता था’, पागल की तरह सोता था
खेल

विराट ने कहा- IPL 2012 ने मुझे बदल दिया, पहले 4-5 दिन में 40 टॉफियां खाता था’, पागल की तरह सोता था

admin
Last updated: April 18, 2026 9:07 am
admin
Share
SHARE

विराट ने कहा-  IPL 2012 ने मुझे बदल दिया, पहले 4-5 दिन में 40 टॉफियां खाता था’, पागल की तरह सोता था

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही साथ उनकी फिटनेस की पूरी दुनिया कायल है। विराट अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही सजग रहते हैं और अपने खान-पान से लेकर अपनी एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान देते हैं। विराट कोहली के निरंतर प्रदर्शन के पीछे उनकी फिटनेस का भी अहम योगदान है तो वहीं एक वक्त ऐसा भी था जब वो फिटनेस पर ज्यादा ध्यान हीं देते थे। हाल ही में उन्होंने अपने उस वक्त को याद किया जब उन्हें अहसास हुआ कि वो उच्चतम स्तर पर सफल होने के लिए पर्याप्त मेहनत नहीं कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने बताया कि आइपीएल 2012 सीजन के बाद वो खुद को देखकर निराश थे और फिर उन्होंने फैसला किया कि वो जिस तरह से ट्रेनिंग कर रहे हैं उसमें बदलाव करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि दुनिया की सभी टीमें बदल रही थी खास तौर पर ट्रेनिंग को लेकर जबकि टीम इंडिया फिटनेस को लेकर उनसे काफी फीछे थी जो बात उन्हें परेशान करती थी।

विराट कोहली ने बताया कि उनका डायट कितना खराब था और वो आइपीएल के दौरान 4-5 दिन में 40 टॉफियां खा जाते थे। उन्होंने कहा कि उनके सामने जो भी होता था वो खा जाते थे और वो बहुत ही ज्यादा सोते थे जिसमें परिवर्तन करने की जरूरत थी। विराट के लिए आइपीएल 2011 काफी अच्छा रहा था और उन्होंने 16 मैचों में 557 रन बनाए थे जबकि अगले सीजन यानी 2012 में 16 मैचों में वो 364 रन की बना पाए। 2012 आइपीेएल सीजन में किए अपने प्रदर्शन के बाद ही विराट का अपने फिटनेस के प्रति मन बदला और उन्होंने अपने डायट व ट्रेनिंग में बदलाव किए।

विराट ने कहा कि आइपीएल 2012 के प्रदर्शन ने मुझे निराश किया और मैंने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। उस वक्त मेरे सामने जो आता था खा लेता था। हम ज्यादातर आइटीसी गार्डेनिया में रुकते थे जहां मेरे पास टॉफी का पैकेज होता था जिसमें 40 टॉफियां होती थी और मैं इसे 4-5 दिन में खा लेता था। उस वक्त वही मेरा डायट हुआ करता था। उन्होंने कहा कि मैं उस वक्त पागल इंसान की तरह सोता था क्योंकि उस समय मुझे सफलता मिली थी और सबकुछ अच्छा हो रहा था और मैं आइपीएल भी खेलने लगा था। हालांकि 2012 सीजन के प्रदर्शन की वजह से मुझे अहसास हुआ का मुझे बदलने की जरूरत है। मैं घर वापस गया और मुझे महसूस हुआ कि जिस तरह से मैं तैयारी कर रहा हूं उसे बदलने की जरूरत है। इसके बाद मैंने अगले ही दिन से सबकुछ बदल दिया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शारीरिक संबंध क्‍वारंटाइन में: FIR का आदेश 3 तब्‍लीगी गर्भवती महिलाओं पर, जांच में सामने आया सच
Next Article देसी स्टेज क्वीन सपना चौधरी का धांसू डांस, बना देगा आपको दीवाना

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?