प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में दबंगों ने असहाय परिवार को बेरहमी से पीटा और घर...

कुशीनगर में दबंगों ने असहाय परिवार को बेरहमी से पीटा और घर में मौजूद दो बच्चियों के साथ किया गया दुष्कर्म का प्रयास

कुशीनगर में दबंगों ने असहाय परिवार को बेरहमी से पीटा और घर में मौजूद दो बच्चियों के साथ किया गया दुष्कर्म का प्रयास
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : बरवा पूर्दिल जड़हा गांव मे एक परिवार को दंबगो द्वारा बेरहमी से पिटाई करने व दो नाबालिग बच्चियों के साथ अर्धनग्न कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। घायलों को जिला अस्पताल मे जारी है। पीड़ित पक्ष के तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नेबुआ नौंरंगिया थाना क्षेत्र के बरवा पूर्दिल जड़हा गांव मे शनिवार दोपहर बाद फारुक अंसारी का पुत्र 14 बर्षीय सुहेल गांव के सरकारी राशन के दुकान पर राशन लेने गया था। जहां पहले से गांव के ही कुछ युवक खड़े थे। सुहेल राशन के लाइन मे खड़ा था।उसी दौड़ान उक्त युवको द्वारा उसे पिछे से धक्का दिया गया। जब वह विरोध किया तो उसे लोहे के पंच सहित लात घुसो से मारपीटकर उसका पैर तोड़ दिया और जब युवक चिल्लाने लगा तो वे सब मौके से भाग निकले।इसकी सूचना मिलते ही घर के परिजन पहुच गए और घायल को तत्काल घर ले आये। पीडित के घर के बगल सड़क पर आरोपी युवकों के परिजन टहल रहे थे।

घायल युवक के पिता जब उनसे शिकायत किया तो उल्टे ही उनके द्वारा गाली दिया जाने लगा।और फिर अपने लड़को को बुलाकर घर मे घुस कर घायल के दो भाई ,मां व पिता को मारने पिटने लगे। जिन्हे छुड़ाने आई 12 बर्षीय व 10 बर्षीय नाबालिग बच्चियों को भी उक्त युवकों ने बख्शा नही गया।और उनका बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया।बच्चियों को अर्धनग्न करते हुये दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्चियों द्वारा चिखने चिल्लाने पर उक्त युवक भाग खड़ा हुए। पीडित ने घायल पत्नि व दो बच्चों को उपचार के जिला अस्पताल ले गया।जहां उनका उपचार जारी है। पीडित पक्ष के तरफ से तहरीर मिलते ही पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories