[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राजनाथ सिंह ने चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच इजरायल के रक्षामंत्री से की बात…
राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच इजरायल के रक्षामंत्री से की बात…

admin
Last updated: April 17, 2026 1:58 pm
admin
Share
SHARE

राजनाथ सिंह ने चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच इजरायल के रक्षामंत्री से की बात…

नई दिल्ली:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को इजराइल (Israel) के अपने समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बेंजामिन गेंट्ज (Lt Gen Gantz) के साथ टेलीफोन पर बात की। इस दौरान,  पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के सीमा विवाद के मुद्दे (India’ s standoff with China in Ladakh) पर भी चर्चा हुई. सरकारी सूत्रों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बातचीत का मुख्य ज़ोर मौजूदा रक्षा खरीद कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने के साथ ही दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा के सम्बंधों को और प्रगाढ़ करने पर था।  सूत्रों ने बताया कि दोनों रक्षा मंत्रियों की बातचीत में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का भी मुद्दा उठा।

उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान भारत द्वारा इजराइल से विभिन्न हथियारों और उपकरणों की खरीद सम्बंधी प्रक्रिया को तेज करने पर भी चर्चा हुई. सूत्रों ने बताया कि सिंह ने गेंट्ज को रक्षा निर्माण क्षेत्र में भारत द्वारा शुरू किए गए बड़े सुधारों के बारे में अवगत कराया और हथियारों तथा सैन्य उपकरणों के विकास में भारत की कंपनियों के साथ मिलकर व्यापक भागीदारी का भी आह्वान किया। भारत, इजराइल के सैन्य सामानों का सबसे बड़ा खरीदार है और इजराइल पिछले कुछ वर्षों से हथियार प्रणाली, मिसाइलें और मानव रहित विमान (यूएवी) मुहैया करा रहा है लेकिन यह लेन-देन व्यापक रूप से पर्दे के पीछे ही हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंह और गेंट्ज ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और रक्षा भागीदारी को और मज़बूत करने की संभावना पर चर्चा की।

बयान में कहा गया, “उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने में शोध और अनुसंधान पर मौजूदा तालमेल पर भी संतोष जताया। इससे दोनों देश ही नहीं बल्कि व्यापक मानवता कि मदद होगी,” मंत्रालय ने कहा कि सिंह ने रक्षा निर्माण में उदारीकृत प्रत्यक्ष विदेशी निवेदश व्यवस्था के तहत इजराइल की रक्षा कंपनियों की व्यापक भागीदारी का भी आह्वान किया। बयान में कहा गया, “दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रम पर भी विचार साझा किए, इजराइल के रक्षा मंत्री ने जल्द भारत दौरे के लिए सिंह के आमंत्रण पर भी हामी भरी।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article खिलाड़ियों के लिए BCCI ने लगाएगा ट्रेनिंग कैंप, जानें, क्यों नहीं ले पाएंगे MS धोनी हिस्सा
Next Article दिल्ली में केजरीवाल सरकार फेल हुई हर बड़े मुद्दों पर: BJP

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?