[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » खिलाड़ियों के लिए BCCI ने लगाएगा ट्रेनिंग कैंप, जानें, क्यों नहीं ले पाएंगे MS धोनी हिस्सा
खेल

खिलाड़ियों के लिए BCCI ने लगाएगा ट्रेनिंग कैंप, जानें, क्यों नहीं ले पाएंगे MS धोनी हिस्सा

admin
Last updated: April 18, 2026 9:07 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पिछले दिनों टेस्ट सीरीज शुरू होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक बार फिर से मैदान पर लौट चुकी है, तो वहीं टीम विराट को अभी भी ट्रेनिंग शुरू करना बाकी है. कोरोनावायरस महामारी के कारण अभी भी ज्यादातर खिलाड़ी अपने-अपने घरों में सिमटे हुए हैं. बहरहाल, प्रतिस्पर्धात्मक मैचों खेलने से पहले खिलाड़ियों को पूर्ण फिटनेस हासिल करनी होगी. यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2020 और बाकी दौरों की तैयारियों के मद्देजनर अहमदाबाद में अपने खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने पर विचार कर रहा है. और इसमें एमएस धोनी (#MSDhoni) को छोड़कर सभी खिलाड़ी हिस्सा लेंंगे.

शिविर के आयोजन की बातों के साथ ही ये चर्चाएं भी शुरू हो गयी हैं कि क्या अनुभवी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेंगे. एमस धोनी पिछले साल खेले गए विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं. और इन दिनों अपने फॉर्म हाउस पर ऑर्गेनिक खेती में हाथ आजमा रहे हैं. अब सवाल यह है कि क्या धोनी अहमदाबाद में बीसीसीआई के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा होंगे. तो इसका जवाब है नहीं!!

बता दें कि यह शिविर अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. यह शिविर केवल बीसीसीसाई के अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए होगा. और साल 2019-20 के अनुबंध के अनुसार एमएस इसका हिस्सा नहीं हैं. यह बात धोनी को शिविर में हिस्सा लेने योग्य नहीं बनाती है. एमएस ने पिछले 12 महीने से क्रिकेट नहीं खेली है और न ही धोनी के साल 2020-21 अनुबंध का हिस्सा ही होने की उम्मीद है. ऐसे में तकनीकी आधार पर धोनी का शिविर में हिस्सा लेना संभव नहीं है. वैसे एमएस धोनी के फैंस जरूर यह उम्मीद कर रहे हैं कि अब जबकि आईपीएल यूएई में होने का अनौपचारिक रूप से ऐलान हो गया है, तो एमएस जल्द ही अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगे और अब खेती नहीं बल्कि उनके झमाझम छक्कों के वीडियो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर आएंगे.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आज 300 से ज्यादा अंक टूटा सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में , 11150 अंकों से नीचे निफ्टी
Next Article राजनाथ सिंह ने चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच इजरायल के रक्षामंत्री से की बात…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?