राष्ट्रपति ने हरी झंडी दिखाई बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए राहत सामग्री को

admin
By admin
2 Min Read

राष्ट्रपति ने हरी झंडी दिखाई बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए राहत सामग्री को

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को असम, बिहार और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए रेडक्रॉस राहत आपूर्ति के नौ ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) के अध्यक्ष भी हैं।

राहत सामग्री से लदे नौ ट्रकों को राष्ट्रपति कोविंद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में रवाना किया। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि असम, बिहार और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों तक दिल्ली से संबंधित राज्यों की ट्रेनों के जरिए राज्य की रेडक्रॉस शाखाओं तक समाग्री पहुंचाई जाएगी और संबंधित राज्यों की रेडक्रॉस शाखा प्रभावित लोगों तक सामग्री पहुंचाएगी।

बयान में कहा गया है कि राहत सामग्री में तिरपाल, टेंट, साड़ी, धोती, सूती कंबल, रसोई सेट, मच्छरदानी, चादरें, बाल्टियां और दो वाटर प्यूरिफिकेशन यूनिट जैसे सामान शामिल हैं। आगे कहा गया कि राष्ट्रपति के द्वारा कोरोनावायरस सुरक्षा सामग्री जैसे सर्जिकल मास्क, पीपीई किट, दस्तानें और फेस शील्ड भी भेजा गया है।

बयान में कहा, “ये वस्तुएं इन राज्यों में आईआरसीएस चिकित्सा सेवाओं से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हैं और साथ ही आईआरसीएस के स्वयंसेवक जो बाढ़ राहत और पुनर्वास के प्रयासों में सबसे आगे हैं, उनको दिया जाएगा।”

बिहार, असम और उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। झंडारोहण के अवसर पर आर.के. जैन आईआरसीएस के महासचिव ने राष्ट्रपति को देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों की सेवा के लिए की गई पहल और कार्य से अवगत कराया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *