प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक को लेकर...

कुशीनगर में सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ कम,सिधुआ बाबा से मांगी मन्नतें

कुशीनगर में सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ कम,सिधुआ बाबा से मांगी मन्नतें
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अपने मन की मुरादें पूरी कीं। सावन का दूसरे सोमवार होने के चलते कुबेरस्थान कस्बा स्थित शिव मंदिर में प्रात: से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर में पिछले साल के अपेक्षा इस बार कम देखें ।
हर तरफ हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर प्रांगण इस बार करो ना हमारी के चलते कम सुनाई दी। शिव भक्त अपने अपने हाथों में पूजन सामग्री लिए कतार बद्ध होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिव मन्दिर में भोले भगवान शंकर का जलाभिषेक कर खुद को धन्य महसूस कर कोरोना महामारी से बचाव के लिए भी दिखे ।
मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस तथा महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गयी थी । जो हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। इसके अलावा पूरे सावन माह मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मंगाया गया है जो मंदिर की विशेष निगरानी करेंगे। इसके आलावे पडरौना नगर से सटे सिधुआं स्थान मंन्दिर पर भी भक्तो की भीड कोरोना के चलते इस बार जल चढाने को देर शाम तक चलने वाली श्रद्धालुओं की कतार दोपहर में ही संपन्न हो गई | ऐसे में सावन के दूसरे दिन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओ में पुरुषों की जगह महिलाएं ही रही मंदिर परिसर में मेले के जैसा माहौल नहीं नहीं दिखा। जिसके कारण श्रद्धालुओं के साथ आने वाले बच्चे मायूस दिखे ‌।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories