प्रदेशउत्तर प्रदेशनिर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

कार्य की प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश।

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज कैम्प कार्यालय में अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ मा. मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं से संबंधित व 50 लाख से ऊपर जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक किया। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विवरणवार समीक्षा की एवं संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को कार्य की प्रगति में तेजी लाकर जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से अब निरंतर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली जा रही है, इसलिए समस्त कार्यदायी संस्थाएं अपने-अपने निर्माण कार्यों को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने समस्त कारदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में प्रवासी श्रमिकों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए, जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को रोजगार सृजन की सूचना भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अधिशासी अभियंता लोनिवि राकेश चौधरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामसनेही वर्मा सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories