प्रदेशउत्तर प्रदेशसोशल डिस्टेंसिंग के साथ हो रही सावन का दूसरा सोमवार में शिव...

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हो रही सावन का दूसरा सोमवार में शिव की पूजा

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हो रही सावन का दूसरा सोमवार में शिव की पूजा

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी मंदिरों में सोशल डिंस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया गया। राज्य के वाराणसी प्रयागराज, लखनऊ और बाराबंकी के साथ अन्य शहरों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन हैं। लखनऊ के डालीगंज के मनकामेशवर मंदिर में लोगों ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोलेनाथ के दर्शन किए। लोगों ने दर्शन करने के साथ-साथ मेगास्टार अमिताभ बच्चन व उनके पूरे परिवार के कोरोना से मुक्त होने की भी कामना की।

लॉकडाउन खुलने के बाद 5:30 बजे से ही मंदिर के बाहर महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगने लगी थीं। दूसरे सोमवार को भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए दो पाइप अरघा लगाए गए जिससे लोगों ने जलाभिषेक किया। इससे पूर्व महंत देव्या गिरि ने भोलेनाथ की आरती और श्रृंगार किया। इसके बाद दर्शन के लिए पट खोले गए।

इस बार सावन में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बाद भी लोग बड़ी संख्या में प्रदेश के विख्यात शिव मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे हैं।

वाराणसी में सावन के दूसरे सोमवार पर श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन को भक्त उमड़ पड़े। मंदिर के चारों तरफ लम्बी-लम्बी कतार लग गईं। पुलिस तथा मंदिर प्रशासन की देखरेख में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान शिव का दर्शन और पूजन की।

प्रयागराज में भी यही स्थिति रही। यहां भी पूरे नियम-कायदों के साथ लोगों ने भगवान के दर्शन किए।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिवालयों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर मंदिर के गेट पर सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग का प्रबंध किया गया है। मास्क लगाने वाले श्रद्घालु को ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।

लखनऊ में मनकामेश्वर, गंगोली शिवालय, शिव कचहरी शिवालय, पंचमुखी, शिवालयों में भक्तों की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है। बाराबंकी के कैलाश आश्रम मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर श्रद्घालुओं ने भगवान का जलाभिषेक किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories