प्रदेशउत्तर प्रदेशप्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट योगेन्द्र गौतम

उन्नाव। जिले के माखी थाना क्षेत्र के शिवबक्स खेड़ा गांव में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि युवती सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गई हुई थी।उसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

घटना की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक के माखी थाना क्षेत्र के शिवबक्स खेड़ा गांव के बाहर एक लड़की का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों की इसकी सूचना पर लड़की के घरवालों को दी।मौके पर पहुंचे लड़की के परिजनों ने शव को देखने के बाद माखी थाने की पुलिस को सूचना दी। साथ ही परिजनों ने गांव के ही एक लड़के पर हत्या का शक जताया। परिजनों ने जिस लड़के पर हत्या का शक जताया उसके और युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।घटनास्थल पर पहुंचे उन्नाव अपर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि रविवार की सुबह माखी थाना क्षेत्र के शिवबक्स खेड़ा गांव में एक लड़की का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया, जिसको लेकर लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories