प्रदेशउत्तर प्रदेशनोएडा में 1904 वाहनों का नियमों के उल्लंघन पर कटा चालान ,...

नोएडा में 1904 वाहनों का नियमों के उल्लंघन पर कटा चालान , 64 लोग गिरफ्तार

[object Promise]

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी को फैलने से रोकने के लिए गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में जारी धारा-144 व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में रविवार को पुलिस ने 24 मामले दर्ज किए और 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया, “रविवार को गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा धारा-144 और लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए जगह-जगह तलाशी की जा रही है। इस दौरान 4512 वाहनों की पुलिस द्वारा चेक किया गया, जिसमें से 1904 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि 22 वाहनों को सीज किया गया। 170250 रुपये पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में वसूले हैं।”

उन्होंने बताया, “धारा 144 सीआरपीसी के उल्लंघन में धारा 188 के तहत कुल 24 लोगों पर मामले दर्ज किए गए और 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में 200 चेकिंग बिंदुओं पर 24 घंटे बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक का प्रतिबंध घोषित किया गया है।”

[object Promise]

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories