प्रदेशउत्तर प्रदेशनोएडा में पेट्रोल पंप के सेल्समैन को 30 रुपये के विवाद में...

नोएडा में पेट्रोल पंप के सेल्समैन को 30 रुपये के विवाद में दो बाइक सवारों ने मारी गोली, हालत गंभीर

[object Promise]

नोएडा। नोएडा एक्सप्रेस में थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवारों ने एक सेल्समैन को गोली मार दी । दो युवक मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डलवाने आए थे ।उन्होंने बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया और सेल्समेन को 70 रुपये देने लगे ।इसी बात को लेकर सेल्समैन और युवकों में बहस हो गई ।बहस के दौरान बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी ।और फरार हो गए। आनन-फानन में सेल्समैन को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरी घटना की जानकारी जुटाने में लग गई है ।

नोएडा में बदमाश बेखौफ है और बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । ताजा मामला उस समय देखने को मिला । जब नोएडा -ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 133 में पेट्रोल पंप पर दो युवक मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे और युवकों ने बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए बोला । सेल्समैन पंकज ने बाइक में पेट्रोल डाल दिया और युवक उसको 70 रुपये देने लगे । पंकज ने उनसे 100 रुपये देने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ गया की बाइक सवार युवक पंकज पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए । पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में पंकज को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया ।जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है । वही सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पेट्रोल पंप पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों हमलावरों की तलाश में जुट गई है । पुलिस का कहना है उनके हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी । पुलिस के अनुसार पूरा विवाद केवल पेट्रोल भरवाने के पैसे को लेकर हुआ था और यह केवल 30 रुपये का था ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories