प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी मिलने की खुशी में समाजवादी...

कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी मिलने की खुशी में समाजवादी पार्टी खुशी का इजहार किया मिठाई बांटकर

[object Promise]
कुशीनगर : जिले के पडरौना नगर के सुबाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एन०पी० कुशवाहा ऊर्फ नथुनी प्रसाद कुशवाहा पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कुशीनगर ने वर्ष 2016 से लंबित कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी मिलने की खुशी में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
सपा पदाधिकारियों ने कहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन एवं बाउंड्री वाल के लिए तत्कालीन अखिलेश सरकार द्वारा 399 करोड़ रुपए अपने उत्तर प्रदेश के कोष से उस समय आवंटित करके इस ऐतिहासिक परियोजना को शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर जो कार्य किया उसके लिए अखिलेश यादव को आभार व्यक्त किया गया। समाजवादी पार्टी के नेताओ ने वर्तमान सरकार जिसने 2016 से लंबित अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट को मंजूरी प्रदान करने के लिए खुशी का इजहार के साथ धन्यवाद दिया साथ ही आशा किया की वर्तमान सरकार कुशीनगर के विकास के दिशा में चुनाव में अपने वादे को पूरा करने के दृष्टिकोण से शीघ्र ही उड़ान शुरू करने का काम शुरू करेगी।
जिससे कुशीनगर के विकास का मार्ग खुलेगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विक्रमा यादव,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव,पारसनाथ कुशवाहा, अरस्तु जमाल,मुकेश पहलवान,असरफुल हक, रामप्रताप कुशवाहा,बी०के० कुशवाहा क्षेत्र पंचायत सदस्य, मनोज यादव छात्र नेता,परवेज अली  सहित तमाम साथी उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories