बॉलीवुड की दुनिया में अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। अपने डांस मूव्स से सबको दीवाना बना देने वाली इस अदाकारा ने एक बार फिर अपने ठुमके से सबका दिल जीत लिया है।
@itsnoriana
लॉकडाउन में जहां एक तरफ देसी और विदेशी हस्तियों ने डांस स्टेप चैलेंज का ट्रेंड शुरू कर दिया है वहीं दूसरी तरफ उस चैलेंज को एक्सेप्ट करने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में हमारी साकी साकी गर्ल नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने टिकटॉक पर मशहूर साकी साकी हुक स्टेप का एक वीडियो पोस्ट किया था।
@itsnoriana
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। केवल 6 घंटों में जहां इस वीडियो को 20 मिलियन व्यूज मिले, तो वहीं सिर्फ 24 घंटो के अंदर इस वीडियो को 4 करोड़ से ज़्यादा बार देखा गया। फिल्म ‘बाटला हाउस’ में नोरा के किरदार को भुला पाना मुश्किल ही है।
बता दें की टिकटॉक पर नोरा का अलग ही जलवा है। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहनी वाली इस डांसर-एक्ट्रेस की अदाओं ने हर बार ख़बरों में जगह बनाई है। नोरा को उनकी आगामी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन के साथ देखने के लिए उनके फैन्स बेताब हैं।

