प्रदेशउत्तर प्रदेशUP Board Result 2020 में  बागपत का परचम लहराया, श्रीराम एसएम इंटर...

UP Board Result 2020 में  बागपत का परचम लहराया, श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की हाईस्कूल में रिया, इंटर में अनुराग अव्वल

[object Promise]

बागपत। उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम शनिवार को जारी हो गए। इस साल के परीक्षा परिणामों में बागपत का परचम लहरा गया। 10वीं और 12वीं दोनों ही बोर्ड के टॉपर बागपत के ही हैं। खास बात यह है कि दोनों एक ही स्कूल के छात्र हैं। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया है। वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है।

[object Promise]
UP Board Result 2020 में  बागपत का परचम लहराया, श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की हाईस्कूल में रिया, इंटर में अनुराग अव्वल

यूपी बोर्ड के 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा है। 10वीं की टॉपर रिया जैन और 12वीं के टॉपर अनुराग मलिक एक ही स्कूल से हैं। दोनों श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज के छात्र हैं। पिछले साल भी इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली तनु तोमर इसी स्कूल की स्टूडेंट थी।

[object Promise]
UP Board Result 2020 में  बागपत का परचम लहराया, श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की हाईस्कूल में रिया, इंटर में अनुराग अव्वल

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले 20 स्टूडेंट्स के नाम पर उनके घरों तक सड़क बनाने का ऐलान किया है। डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 20 टॉपर्स के नाम पर सड़क बनेंगी, चाहे वे किसी भी बोर्ड के हों।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories