राष्ट्रीयलद्दाख : सेना ने गलवान में शहीद रणबांकुरों की जारी की लिस्ट….

लद्दाख : सेना ने गलवान में शहीद रणबांकुरों की जारी की लिस्ट….

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत- चीन के बीच कई दशकों के बाद बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बता दें कि लद्दाख के पास गलवान घाटी के पास बीते सोमवार को हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इनमें भारतीय सेना का एक कमांडिंग अफसर भी शामिल था। सेना की ओर से मंगलवार शाम को इसकी पुष्टि की गई और अब बुधवार को सभी शहीदों के नाम जारी कर दिए गए हैं।

शहीदों की लिस्ट

  1. कर्नल संतोष बाबू, हैदराबाद

  2. सब. नुदूराम सोरेन, मयूरभंज

  3. सब. मंदीप सिंह, पटियाला

  4. सब. सतनाम सिंह, गुरदासपुर

  5. हवलदार के. पलानी, मदुरै

  6. हवलदार सुनील कुमार, पटना

  7. हवलदार बिपुल रॉय, मेरठ

  8. दीपक कुमार, रीवा

  9. सिपाही राजेश ओरंग, बीरभूम

  10. सिपाही कुंदन कुमार, साहिबगंज

  11. सिपाही गणेश राम, कांकेर

  12. सिपाही चंद्रकांत प्रधान, कंधामल

  13. सिपाही अंकुश, हमीरपुर

  14. सिपाही गुरबिंदर, संगरूर

  15. सिपाही गुरतेज सिंह, मनसा

  16. सिपाही चंदन कुमार, भोजपुर

  17. सिपाही कुंदन कुमार, सहरसा

  18. सिपाही अमन कुमार, समस्तीपुर

  19. सिपाही जयकिशोर सिंह, वैशाली

  20. सिपाही गणेश हंसदा, ईस्ट सिंघभूमि

शहीदों की लिस्ट में देश के अलग-अलग हिस्सों से जवान शामिल हैं। दी गई लिस्ट में आप, सभी शहीदों के शहरों के नाम भी देख सकते हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना बयान जारी किया। राजनाथ ने लिखा कि गलवान घाटी में सेना के जवानों ने अपना फर्ज निभाते वक्त जान दे दी, देश उनके इस बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories