राष्ट्रीयलद्दाख : राहुल का 20 जवानों की शहादत पर सरकार से सवाल,...

लद्दाख : राहुल का 20 जवानों की शहादत पर सरकार से सवाल, आखिर चुप क्यों हैं PM मोदी…

[object Promise]

नई दिल्ली। लद्दाख में Lac पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानों की शहाद पर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछ रहा है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सरकार बताए कि आखिर लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर क्या हुआ। इस मुद्दे पर मोदी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सीधे पीएम मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पीएम चुप क्यों हैं? क्यों छुपा रहे हैं? अब बहुत हो गया है। हम यह जानना चाहते हैं कि हुआ क्या है। चीन ने हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे की? हमारी जमीन लेने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?”

मंगलवार को जब 20 जवानों की शहद की खबर आई थी, उस समय भी कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने पीएम मोदी से सवाल पूछा था कि वह बताएं कि आखिर लद्दाख में एलएसी पर हमारे इतने जवान कैसे शहीद हो गए। एलएसी पर क्या चल रहा है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही है। यह वही पीएम मोदी हैं जो 2014 के आम चुनावों में चीन को लाल आंख दिखाने की बात कहा करते थे।

गौरतलब है कि भारत और चीनी सैनिकों के बीच लद्दाख में गलवान घाटी के पास हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इनमें एक कमांडिंग अफसर भी शामिल हैं। भारतीय सेना की ओर से गलवन घाटी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुई झड़प में इन जवानों के शहीद होने की पुष्टि की गई। उधर, सूत्रों के मुताबिक, चीनी पक्ष के 43 सैनिकों मारे गए हैं। हालांकि, इस बात की किसी भी पक्ष ने पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात को दोनों देशों के सानिकों के बीच झड़प हुई थी। दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह हिंसक झड़प गलवान घाटी के पास हुई, जब दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रही थी। इस हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories