[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लव अफेयर की भी बात आई सामने, स्‍वजन बोले- वह सुसाइड नहीं कर सकता
प्रदेश

लव अफेयर की भी बात आई सामने, स्‍वजन बोले- वह सुसाइड नहीं कर सकता

admin
Last updated: April 18, 2026 9:34 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केे सुसाइड (Suicide) मामले में तरह-तरह की चर्चाओं के बीच एक चर्चा लव अफेयर (Love Affair) की भी हो रही है। सुशांत के पटना स्थित घर के पास रहने वाले अमरनाथ सिंह ने बताया कि सुशांत के पिता बेटे के किसी लड़की से अफेयर की बात कह रहे थे। वे मार्च में मुंबई (Mumbai) जाना चाहते थे, लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) के कारण पिता पटना में ही रह गए और हादसा हो गया। इस बीच स्‍वजनों ने इसे सुसाइड मानने से भी इनकार किया है। उन्‍होंने इसे हत्‍या बताते हुए सीबीआइ जांच (CBI Probe) की मांग की है।

पड़ोसी बोले: पिता करते थे लव अफेयर की चर्चा

सुशांत के पटना के पड़ोसी अमरनाथ सिंह ने कहा कि सुशांत के पिता केके सिंह अकसर कहते थे कि बेटे का किसी बंगाली लड़की से लव अफेयर है। वे वहां जाकर मामला देखने की बात कहते थे। वे मार्च में ही मुंबई जाने वाले थे, मगर लॉकडाउन के कारण नहीं जा सके। इसके बाद यह हादसा हो गया।

खुदकुशी मानने को तैयार नहीं सुशांत के स्‍वजन

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी करने की बात परिजन मानने को तैयार नहीं है। अभिनेता के मामा आरसी सिंह ने कहा कि सुशांत काफी मजबूत लड़का था। उसकी हत्या हुई है। इसकी सीबीआइ से जांच होनी चाहिए। उन्होंने अंदेशा जताया कि कुछ दिन पहले सुशांत की मैनेजर ने सुसाइड किया था। हो सकता है, पुलिस या किसी और का उसपर दबाव हो। अब यह सब बातें तो जांच के बाद ही पता चलेगी।

बहन बोली: उन्‍होंने कभी नहीं की परेशानी की चर्चा

सुशांत की ममेरी बहन भव्या ने बताया कि उन्होंने कभी बातचीत में किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। ऐसे में विश्वास करना मुश्किल है कि भइया ने आत्महत्या की है।

दिनभर घर में लगा रहा नेताओं का तांता

सुशांत की मौत की खबर के बाद राजीवनगर स्थित उनके घर के बाहर लोगों का तांता लगा रहा। पूर्व सांसद लवली आनंद, पप्पू यादव और दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने भी घर जाकर स्वजनों को सांत्वना दी। पूर्व सांसद पप्‍पू यादव ने भी घटना की सीबीआइ जांच की मांग रखी है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article MADHYA PRADESH : दिग्विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज सीएम शिवराज के एडिटेड वीडियो साझा करने पर
Next Article मुंबई लोकल फिर दौड़ने लगी पटरियों पर, यात्रा की सिर्फ इन लोगों को मिली इजाजत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?