[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुंबई लोकल फिर दौड़ने लगी पटरियों पर, यात्रा की सिर्फ इन लोगों को मिली इजाजत
प्रदेश

मुंबई लोकल फिर दौड़ने लगी पटरियों पर, यात्रा की सिर्फ इन लोगों को मिली इजाजत

admin
Last updated: April 18, 2026 9:34 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुंबई। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन आज से आवश्‍यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण काफी समय पहले इस सेवा को बंद कर दिया गया था। ये सेवा सेंट्रल रेलवे की मेन और हार्बर दोनों लाइनों के बीच शुरु की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इससे आवश्‍यक सेवाओं से जुड़े लगभग 1.25 लाख लोगों को अपने गंतव्‍य तक पहुंचने में सुविधा होगी। सोमवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर चर्चगेट से विरार के लिए पहली लोकल ट्रेन रवाना हुई।

रेलवे के ट्वीट के अनुसार पश्चिम रेलवे ने निर्णय लिया है कि मुंबई में सोमवार से चुनिंदा रूट पर ही नियम व शर्तों के साथ ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। सोमवार सुबह 5:30 बजे से ट्रेन चलनी शुरु हो गई है। 15 मिनट के अंतराल के साथ यह ट्रेनें रात 11:30 बजे तक चलाई जाएंगी।

गौरतलब है कि वीरवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों की सुविधा व सुरक्षित आवागमन करने के लिए लोकल ट्रेनों के महत्व पर जोर दिया था। इसके अलावा, सीएम उद्धव ठाकरे ने पहले ही केंद्र से लोकल ट्रेन शुरु करने की बात कही थी।

ज्ञात हो कि आम दिनों में मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में प्रतिदिन लगभग 80 लाख लोग मुंबई के एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रा करते हैं। इनमें तीन लोकल लाइन शामिल होती हैं। वेस्टर्न लाइन जो चर्चगेट से विरार तक, सेंट्रल लाइन जो CST से कल्याण के आगे तक जाती है और हार्बर लाइन शामिल है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लव अफेयर की भी बात आई सामने, स्‍वजन बोले- वह सुसाइड नहीं कर सकता
Next Article 9वें दिन भी जारी पेट्रोल, डीजल की महंगाई, दिल्ली में 5 रुपए प्रति लीटर बढ़े दाम

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?