प्रदेशउत्तर प्रदेशकैंसर की दवा मिली कोरोना से उबार रही कोल्‍डड्र‍िंंक मे…

कैंसर की दवा मिली कोरोना से उबार रही कोल्‍डड्र‍िंंक मे…

[object Promise]

लखनऊ।  कोरोना संक्रमित मरीजों को बचाने के लिए पूरी दुनिया में चल रही कवायद के बीच नए शोध से उम्मीद की किरण फूटी है। खास तरह के ब्लड कैंसर के इलाज के लिए दी जाने वाली दवा कोक में मिलाकर देने से कोरोना संक्रमित मरीजों को उबारना संभव हो पाया है। रक्त (ब्लड) कैंसर के इलाज में दी जाने वाली दवा कैल्क्विंस ( रसायनिक नाम) से उन मरीजों को राहत मिली है, जिनमें ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो गया था । उन्हें ऑक्सीजन थेरेपी पर रखा गया था। ऐसे कुछ मरीज वेंटीलेटर तक पर थे।

इलाज की नए कारगर तरीके पर काम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआइएच) ने भी किया, जिसका नेतृत्व नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (एनसीआइ) में सेंटर फॉर कैंसर रिसर्च ने किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड संक्रामक रोग (एनआईईडी), अमेरिकी रक्षा विभाग के वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिक व चार अन्य अस्पताल भी शोध में शामिल रहे। इस शोध को संजय गांधी पीजीआइ, लखनऊ से भी साझा किया गया है। चिकित्सा विज्ञानियों ने कैंसर की दवा से कोरोना पीडि़तों को इलाज शुरू किया तो देखा कि कोविड- 19 से संक्रमित उन मरीजों को काफी राहत मिली जो ऑक्सीजन थेरेपी पर थे।

कोका कोला में मिलाकर दी गई कैंसर की दवाई का असर ऐसा हुआ कि उनमें 72.2 फीसद रूम एयर वेंटीलेशन पर आ गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जो मरीज वेंटीलेटर पर थे, उनमें 50 फीसद का वेंटीलेटर हट गया। यह दवा सभी को 10 से 14 दिन तक दी गई और ऑक्सीजन स्तर बढने का क्रम एक से तीन दिन में ही दिखने लगा। इस शोध को इंटरनेशनल जर्नल साइंस इम्यूनोलाजी ने इनहैबिशन ऑफ ब्रुटन टायरोसिन काइनेस इन पेशेंट विथ सीवियर कोविद-19 विषय के नाम से साझा किया है। अब वैज्ञानिक दूसरे स्टेज की नतीजे तलाशने में जुट गए हैं।

बड़े काम का बीटीके अवरोधक

संजय गांधी पीजीआइ में क्लीनिकल इम्यूनोलाजिस्ट प्रो. विकास अग्रवाल कहते है कि शोध रिपोर्ट में बताया गया नुस्खा कोरना संक्रमित मरीजों के लिए काफी कारगर है। इस रसायन के देने से मरीजों में काफी अच्‍छा परिणाम मिला है। दवा के बहुत कम दुष्प्रभाव हैं। दवा का जेनेरिक नाम एकलाबरुटिनीब है, जिसमें कैल्क्विंस नाम के यौगिक का संस्करण है। यह एक ब्रूटनस टायरोसिन काइनेस (बीटीके) अवरोधक है, जो सफेद रक्त बी कोशिकाओं को प्रभावशाली बनाकर प्रोटीन बनने से रोकता है। यह अवरोधक कोविड-19 रोगियों की कमजोर इम्युनिटी को ठीक करता है।

ऐसे दी दवा की डोज

मरीजों को रोजाना सौ मिली ग्राम दवा दी जाती है। कोकाकोला के साथ कैप्सूल में पाउडर मिलाया, जो पहले दवा को घोलने में कारगर रही। इसके बाद इस कॉम्बिनेशन को नासोगास्ट्रिक ट्यूब से होकर गुजारा गया। कार्बोनेशन को कम करने के लिए तीन बार सोडा मिलाने के बाद डाइट कोक के साथ दवा को मिलाया, जिससे दवा को एयरोसोल में बदलने की क्षमता है ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories