Vaani Kapoor ने पहना ‘राम’ नाम का बोल्ड टॉप, यूं भड़के थे लोग

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

जब वाणी कपूर ने पहन लिया था ‘राम’ नाम का बोल्ड टॉप, लोगों के भड़कने पर डिलीट करना पड़ा था फोटोवाणी कपूर की फिल्मी दुनिया में एंट्री स्वीट लुकिंग गर्ल के रूप में हुई थी। गर्ल नेक्स्ट डोर जैसी अपील रखने वाली इस अदाकारा से दर्शक काफी इम्प्रेस हुए थे। हालांकि, बाद में वाणी ने अपनी बोल्ड अदाओं का जलवा बिखेरते हुए फैन्स को क्लीन बोल्ड करना शुरू कर दिया। ऐक्ट्रेस की ये ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तारीफें तो पाती हैं, लेकिन कई बार उन्हें उनकी फैशन चॉइस के लिए जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया जाता है।

ऐसा ही वाणी के साथ तब हुआ था, जब उन्होंने एक बेहद बोल्ड फ्रंट नॉट टॉप पहना था। इस वाइट कलर के टॉप में प्लंजिंग नेकलाइन डिजाइन थी। वहीं शोल्डर्स के पास से उसमें रफल्ड पैटर्न की स्लीव्स जोड़ी गई थीं। इस क्रॉप्ड फ्रंट नॉट टॉप को वाणी ने खाकी कलर की पैंट्स के साथ मैच किया था। इसमें तो कोई शक नहीं कि उनका यह अवतार काफी ग्लैमरस था, लेकिन लोगों को परेशानी उनके टॉप पर लिखे ‘राम’ नाम से हुई।

[object Promise]
Photo-Credit-Social-Media

दरअसल, वाणी के हॉट लुकिंग टॉप पर ओवरऑल ‘हरे राम हरे कृष्णा’ का रेड प्रिंट था। इस तरह के टॉप पर भगवान के नाम देख लोगों ने अपना आपा खो दिया और कॉमेंट्स के जरिए ऐक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाने लगे। कई लोगों ने इस तस्वीर को री-पोस्ट भी किया था और वाणी की फिल्में फिर कभी नहीं देखने की अपील करना शुरू कर दी थी। कुछ लोगों ने यह भी कह दिया था कि इस तरह की तस्वीर से उनकी ‘धार्मिक भावनाएं आहत’ हुई हैं।

सोशल मीडिया पर बवाल बढ़ता देख आखिरकार वाणी कपूर को इस टॉप की तस्वीरें डिलीट करनी पड़ीं थी। उन्होंने इसे लेकर भले ही कोई रिऐक्शन नहीं दिया, लेकिन वाणी का इस तरह तस्वीरें हटाना ही दिखाता था कि उन्हें मामले की गंभीरता समझ में आ गई थी। वैसे बात इतने पर भी खत्म नहीं हुई थी, क्योंकि इन तस्वीरों के आधार पर ऐक्ट्रेस के खिलाफ ‘धार्मिक भावनाएं आहत करने’ का मामला तक दर्ज करवा दिया गया था।

[object Promise]
Photo-Credit-Social-Media

वैसे इसी लुक में वाणी कपूर के दूसरे फोटोज सामने आए थे, जिनमें टॉप का पैटर्न तो पुराने जैसा ही था, लेकिन इस पर ‘हरे राम हरे कृष्णा’ नहीं लिखा हुआ था। अब इन फोटोज को फोटोशॉप करके एडिट किया गया था या फिर वाणी ने फिर से फोटोशूट करवाया था, इस बात को तो यह अदाकारा ही ज्यादा बेहतर तरीके से जानती होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *