प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर से एक हफ्ते पहले बिहार में सोखैती करने गए व्यक्ति की...

कुशीनगर से एक हफ्ते पहले बिहार में सोखैती करने गए व्यक्ति की बोरे में मिली लाश

[object Promise]
कुशीनगर : एक हफ्ते पहले बिहार सोखइती करने गये हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा गांव निवासी व्यक्ति की लाश खड्डा क्षेत्र के रोहुअवा नाले के समीप बिहार सीमा में बोरे में मिली। लाश मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच रह गया। मौके पर पहुंची बिहार पुलिस सीमा को लेकर घंटों असमंजस की स्थिति में रही, बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ने सोमवार को हनुमानगंज थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा निवासी बिग्गू का पुत्र रामप्यारे सोखैती का काम करता था। परिजनों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक व्यक्ति रामप्यारे को सोखैती के लिए बिहार ले गया। बिहार जाने के बाद वह वापस घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी धूरपति व पुत्र रवीन्द्र को उसकी चिंता सताने लगी। सोमवार को रामप्यारे की पत्नी धूरपति ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसके लापता होने की तहरीर थाने में दी थी।
मंगलवार की सुबह कुछ किसान खेतीबाड़ी के सिलसिले में खड्डा क्षेत्र के दियारा में स्थित रोहुअवा नाले की तरफ गये। जहां वे नाले के किनारे एक बोरे में लाश देख चिल्लाते हुए भागे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने लाश की पहचान करते हुए इसकी सूचना पनियहवा के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश निषाद को दी। प्रधान रामप्यारे के पुत्र को साथ लेकर मौके पर पहुंचे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories