राष्ट्रीयश्रमिक स्पेशल ट्रेन 2500 से ज्यादा मजदूरों को लेकर यूपी के बलिया...

श्रमिक स्पेशल ट्रेन 2500 से ज्यादा मजदूरों को लेकर यूपी के बलिया और लखनऊ पहुंची

[object Promise]

बलिया/लखनऊ। देश के विभिन्न इलाकों से मजदूरों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के जरिए उनका अपने गृह प्रदेश पहुंचना जारी है। इसी कड़ी में गुजरात के राजकोट से 1250 प्रवासी मजदूरों को लेकर बुधवार सुबह बलिया रेलवे स्टेशन श्रमिक स्पेशल ट्रेन के पहुंची। ट्रेन के पहुंचने के बाद सभी की मेडिकल जांच की गई और राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से उन्हें उनके गन्तव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। इस ट्रेन में ज्यादातर लोग आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे पड़ोसी जिलों की थी।

उधर, लखनऊ में भी गुजरात के आणंद से एक विशेष ट्रेन बुधवार सुबह 1262 श्रमिकों को लेकर पहुंची। उन्हें 50 बसों में उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बलिया के जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बताया कि गुजरात के राजकोट से बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में तकरीबन साढ़े छह सौ श्रमिक बलिया जिले के तथा शेष श्रमिक पड़ोसी मऊ, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, फतेहपुर और कानपुर के थे। उन्होंने बताया कि बलिया पहुँचने के बाद सभी श्रमिकों की मेडिकल जांच कराने के बाद उनको राज्य सड़क परिवहन निगम की 50 बसों से उनके गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

शाही ने बताया कि सभी को 21 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। उधर, लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने बुधवार को एक बयान में बताया कि सुबह साढे आठ बजे ट्रेन 1262 प्रवासी श्रमिकों को लेकर लखनऊ पहुंची। वहां उनका मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें भोजन और पानी देकर 50 सरकारी बसों से उनके गंतव्य जिलों के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में आने वाले अधिकतर यात्री गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़,फर्रूखाबाद, कासगंज, जौनपुर, हाथरस, जालौन और हरदोई के थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories