प्रदेशउत्तर प्रदेशUP के ग्रीन जोन में चलेंगी रोडवेज बसें, अधिकतम 26 यात्रियों को...

UP के ग्रीन जोन में चलेंगी रोडवेज बसें, अधिकतम 26 यात्रियों को बैठाया जाएगा

[object Promise]

लखनऊ।लॉकडाउन फेज थ्री की शुरुआत के बाद अब एक-एक कर कई रियायतें लोगों को दी जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार से ग्रीन जोन में यूपी रोडवेज (UP Roadways) के बसों का संचालन कुछ शर्तों के साथ शुरू हो रहा है. इस दौरान डाइवर, कंडक्टर और यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही बसों को चलाने से पहले और यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ने के बाद सैनीटाइज करना भी आवश्‍यक होगा।

अधिकतम 26 यात्रियों को बस में बैठाया जाएगा. बसों का संचालन ग्रीन जोन से ग्रीन जोन वाले जिलों में ही होगा. अगर बीच में रेड या ऑरेंज जोन का जिला पड़ेगा तो वहां से न तो सवारियां ली जाएंगी और न ही बस वहां रुकेगी. साथ ही इन बसों की निगरानी टास्क फोर्स के माध्यम से की जाएगी।

फ़िलहाल यूपी में 12 जिले ग्रीन जोन घोषित हैं. ये जिले हैं लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, अम्बेडकरनगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, ललितपुर, सोनभद्र व अमेठी। इन जिलों से 500 बसों का संचालन 6 मई से शुरू हो रहा है. परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने मंगलवार को इस बाबत दिशा निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग कर कहा कि ग्रीन जोन के अंदर के जिलों में ये बसें कस्बे और तहसील मुख्यालय तक जाएंगी।

बुधवार से ही यूपी में कई तरह के उद्योगों के साथ ही निजी कंपनियों के दफ्तर भी खुल रहे हैं. कोल्ड स्टोरेज, डेयरी, ग्लास निर्माण, एल्युमिना का विनिर्माण, अलमुनियम धातु का निर्माण ग्रीन और ऑरेंज जोन में खुल सकेंगे। ग्रीन और ऑरेंज जोन में खुलने वाली इकाइयों को बिना किसी एनओसी के चलाया जा सकेगा. रेड जोन में खुलने वाली इकाइयों में स्व घोषणा पत्र जमा करना होगा।

इकाइयों की सूची जिला अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। लखनऊ में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक निजी दफ्तर 33 फ़ीसदी स्टाफ के साथ खुलेंगे. इसके लिए कंपनी के लेटरपैड पर लिख कर घोषणा पत्र देना होगा कि नियमों का उलंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories