राष्ट्रीयकोरोना की रफ्तार नहीं थम रही, 49 हजार केस, 1688 मौत

कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही, 49 हजार केस, 1688 मौत

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तक एक दिन में सबसे अधिक 199 लोगों की मौत के साथ ही देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 49 हजार को पार कर गई है। अब कुल 49,333 केस हो गए हैं। संक्रमण के 2801 नए मरीज रिपोर्ट किए गए। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1688 पहुंच गया है।

कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौत की दर बीते एक सप्ताह में बढ़ी है। 30 अप्रैल को जहां मृत्यु दर 3.2 प्रतिशत थी, तो वहीं मंगलवार को यह 3.4 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार को हुई मौत में से सबसे अधिक 79 केस पश्चिम बंगाल से सामने आए, जिसमें से राज्य सरकार ने 72 संदिग्ध मौतों को कोरोना डेटा में शामिल करने से इनकार किया है। राज्य सरकार ने इसके साथ ही गुजरात में 49 और महाराष्ट्र में 34 लोगों ने दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 841 नए पॉजिटिव केस सामने आए। तमिलनाडु में 508 केस, गुजरात में 441 केस, पंजाब में 217 केस, दिल्ली में 206 नए मामले रिपोर्ट किए गए। पश्चिम बंगाल में भी 85 नए केस दर्ज होने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1344 पहुंच गई। हमारे सहयोगी टीओआई ने राज्य सरकार के डेटा के आधार पर यह आंकड़े तैयार किए हैं।

कोरोना रिकवरी रेट भी बढ़ा
राहत की बात यह है कि केस बढ़ने के साथ धीरे-धीरे रिकवरी रेट यानी मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़ रही है। अब तक कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 13,991 हो गई है। अब रिकवरी रेट 28 फीसदी हो गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories