[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में हर घंटे औसतन 17 लोगों को हो रहा कोरोना
राष्ट्रीय

दिल्ली में हर घंटे औसतन 17 लोगों को हो रहा कोरोना

admin
Last updated: April 17, 2026 2:32 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 427 नए लोगों में वायरस की पुष्टि की गई है। यह अब तक का एक दिन में कोरोना से संक्रमित होने का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिस प्रकार रविवार को दिल्ली में पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है, उसके अनुसार हर घंटे औसतन 17 मरीज इस वायरस के शिकार हो रहे हैं, जो बड़ी चिंता की बात कही जा सकती है। दिल्ली में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4549 तक पहुंच गई है।

अभी मई की शुरुआत हुई है और पहले तीन दिन में दिल्ली में कुल 1034 मरीज आए हैं। 330 पॉजिटिव मरीज होम क्वारंटीन में हैं। 3 मई को 427, 2 मई को 384 और 1 मई को 223 मरीज की पुष्टि हुई थी। एक और चिंता की बात यह है कि दिल्ली में आईसीयू मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है, अस्पतालों में चल रहे इलाज 1032 मरीजों में से 76 आईसीयू में भर्ती हैं और वहीं अब 13 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए हैं। इनकी हालत गंभीर कही जा सकती है।

रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में पहली बार एम्स का डाटा भी जारी किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार एम्स में 19 मरीज भर्ती बताए गए हैं। अभी भी सबसे ज्यादा मरीज एलएनजेपी में 348 एडमिट हैं, इसके बाद एम्स झज्जर में 193, सफदरजंग में 100, मैक्स में 115, राजीव गांधी में 78, लेडी हार्डिंग में 27, आरएमएल में 52, अपोलो में 71 और गंगाराम में 29 मरीज एडमिट है। अभी भी सबसे ज्यादा मौत आरएमएल में 26 है। अभी दिल्ली में कुल मौत 64 है।

कोविड केयर सेंटर में 850 मरीज एडमिट हैं, जबकि हेल्थ केयर सेंटर में 172 में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार अभी दिल्ली में 96 कंटेनमेंट हैं और यहां पर अब तक कुल 1071 पॉजिटिव आए हैं। आज कैट्स एंबुलेंस में कुल 143 कॉल की गई, जबकि हेल्पलाइन नंबर पर 1071 कॉल मिली हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जब पूरी मानवता महामारी कोरोना से लड़ रही है, कुछ लोग आतकंवाद और फेक न्यूज फैला रहे हैंः PM मोदी
Next Article PAK सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर India का जवाब- गिलगित-बाल्‍टिस्‍तान फौरन खाली करें गैर-कानूनी कब्‍जा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?