राष्ट्रीय‘कोरोना’ को कुचलने निकले हाथी पर सवार होकर’पीएम मोदी’, ना सोशल डिस्टेंसिंग...

‘कोरोना’ को कुचलने निकले हाथी पर सवार होकर’पीएम मोदी’, ना सोशल डिस्टेंसिंग ना मास्क !

[object Promise]

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में जब लोगों ने ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’ को हाथी पर सवार होकर निकलते देखा तो हर कोई दंग रह गया। देखने वालों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनके शहर में ‘पीएम मोदी’ हाथी पर सवार होकर लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर थे।

‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को हाथी पर सवार देखकर लोगों ने सड़कों पर कोरोना वायरस को लेकर जागरुक करते हुए उनकी आवाज सुनी। सब अपने- अपने घर से यह नज़ारा देख दंग रह गए। क्या वास्तव में पीएम मोदी समस्तीपुर में हाथी पर सवार होकर कोरोना वायरस को लेकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। लोगों का हैरान होना वाजिब था। आखिर दिल्ली में मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे पीएम मोदी अचानक उनके शहर में कैसे आ गए।

दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि, पीएम मोदी की वेशभूषा में हाथी पर सवार होकर बिहार के समस्तीपुर के भूपेंद्र यादव ने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरुक किया। यहां के कर्पूरी कॉलेज के प्रोफेसर भूपेंद्र यादव गुरुवार को शहर की आवाम से इस अनोखे अंदाज में मिले। वो पीएम मोदी के बोलने की हूबहू नकल करते हुए लोगों को जागरुक करते नज़र आए। भूपेंद्र यादव ने कहा कि वो इस संकट की घड़ी में पीएम मोदी के नेतृत्व से काफी खुश हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories