प्रदेशउत्तर प्रदेश7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव वाराणसी के नगर निगम चौकी में हैं...

7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव वाराणसी के नगर निगम चौकी में हैं तैनात

[object Promise]

वाराणसी। जिले में शनिवार को एक साथ 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हैरानी की बात यह है की इनमें से सात पुलिसकर्मी हैं, जो ड्यूटी पर तैनात थे। बीचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सभी पुलिसकर्मी सिगरा थाना इलाके के हैं। तबियत खराब होने के बाद दो दिन पहले इन्हें क्वारेन्टीन कराया गया था। शनिवार को 95 रिपोर्ट बीएचयू से प्राप्त हुई, जिसमें 87 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सात पुलसिकर्मियों में 1 उपनिरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि ये सभी पुलिसकर्मी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पर तैनात हैं। इनमें से चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक को सबसे पहले सूखी खांसी और बुखार था। उसके बाद चौकी के कुछ और पुलिसकर्मियों को भी खांसी व बुखार आ गया। ये सभी एक साथ चौकी की ही बैरक में रहते थे। दो दिन पहले इन्हें वहाँ से अलग कर दशाश्वमेध क्षेत्र के गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन करा दिया गया था और इनकी सैंपलिंग कराई गई थी।

आज आयी रिपोर्ट में 14 में से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। इन सबकी कांटेक्ट ट्रेसिंग करायी जाएगी और साथ ही चौकी के आसपास के क्षेत्रों में कल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग करायी जाएगी। इन्हें पं. दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बाकी बचे पुलिसकर्मी भी अभी कुछ दिन अलग भवन में क्वॉरेंटाइन रहेंगे।

डीएम ने बताया कि इसके अलावा पितरकुंडा बफर जोन के नजदीक का एक 39 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ईएसआई अस्पताल में इसकी स्क्रीनिंग और सैंपलिंग हुई थी, इनके खांसी आदि के सिम्पटम हैं। इनकी सिगरा क्षेत्र में ही राशन की दुकान है। इन्हें भी डीडीयू शिफ्ट किया जा रहा है। कुल पॉजिटिव केस वाराणसी में 34 हो गए हैं। जिनमे से 25 एक्टिव केस हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories