मनोरंजनVIDEO : पत्नी को जुए में हारा पति और फिर दोस्तों के...

VIDEO : पत्नी को जुए में हारा पति और फिर दोस्तों के सामने…!

[object Promise]

मुंबई। इन दिनों लॉकडाउन का दौर चल रहा है, ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लगभग सारे काम ठप हैं. वहीं इस बीच हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड करती नजर आ रही हैं। जिसकी वजह है उनकी आने वाली धमाकेदार शॉर्ट फिल्म (Short Film) ‘स्मार्टफोन’ (Smartphone). इस शॉर्ट फिल्म में हिना खान ने ऐसा कमाल कर दिया है कि लोग हैरान है। वो ऐसे शानदार लुक्स में नजर आ रही हैं, जैसी वो पहले कभी नहीं दिखी हैं. उनसे लुक्स सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड करते नजर आ रहे हैं. वहीं दमदार एक्टर्स से लैस इस शॉर्ट फिल्म की कहानी भी काफी अलग है।

 

पिछले महीने हिना खान की फिल्म ‘स्मार्टफोन’ के ट्रेलर रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। मगर अब इसे जारी कर दिया गया है. ट्रेलर में हिना खान बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आ रही हैं। वे साड़ी पहने और घूंघट में नजर आ रही हैं. वे गांव की औरत के रोल में हैं।उनके अपोजिट फिल्म में कुणाल रॉय कपूर हैं।. हाउसवाइफ के किरदार में हिना खान पूरी तरह ढल गई हैं, उन्हें देखकर फैंस यकीन ही नहीं कर पा रहे कि ये वही हिना खान हैं जो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। यही कारण है कि ‘स्मार्टफोन’ से हिना खान के लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

कहानी की बात करें तो हिना खान शादी करने के बाद अपने पति संग बड़े शहर में रहने के लिए आती हैं। यहां पर उन्हें पता चलता है कि उनका पति ताश खेलता है. इसी दौरान उनका पति जुए में उन्हें दांव पर लगाता है और हार भी जाता है।वहीं ट्रेलर में दिख रहा है कि हिना खान के पति का दोस्त उसे जुए में जीतने के बाद अपने साथ चलने के लिए कहता है। आगे कहानी में क्या होता है ये तो फिल्म देख कर ही पता चलेगा। वहीं ये देखना भी दिलचस्प होगा कि इस कहानी का स्मार्टफोन के साथ क्या कनेक्शन होता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories