प्रदेशउत्तर प्रदेशलाकडाउन के दौरान जिलाधिकारी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण।

लाकडाउन के दौरान जिलाधिकारी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण।

[object Promise]

बॉर्डर सील होने के बावजूद लोगों के आने-जाने पर जताई कड़ी नाराजगी।

हर आने-जाने वाले वाहन की सघन चेकिंग करने के दिए निर्देश।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज प्रातः 7:00 बजे से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। बताते चलें कि सीमावर्ती जनपदों रायबरेली, प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जनपद अमेठी के सभी बॉर्डरों को पूर्णतया सील करने के निर्देश जारी किए थे। जिस के क्रम में आज गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे से जिलाधिकारी ने रायबरेली-सुल्तानपुर रोड स्थित गुवांवा स्टील फैक्ट्री के पास पैदल आ रहे 13 व्यक्तियों को मौके पर पकड़ते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण व खाने-पीने की व्यवस्था कराने के निर्देश एसडीएम गौरीगंज व एसओ गौरीगंज को दिए साथ ही बॉर्डर सील होने के बावजूद भी लोगों के आने-जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद जिलाधिकारी ने थाना फुरसतगंज स्थित रायबरेली बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद रायबरेली से ड्यूटी करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए जनपद में ही रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर शेष सभी वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित हैं। सभी सीमावर्ती बॉर्डर पर ऐसे सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जाए किसी भी दशा में कोई भी व्यक्ति जनपद के अंदर प्रवेश न करने पाएं, यदि इस संबंध में कहीं से भी शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories