प्रदेशउत्तर प्रदेशश्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक मोबाइल एप (upbocw) अथवा upbocw.in वेबसाइट के...

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक मोबाइल एप (upbocw) अथवा upbocw.in वेबसाइट के माध्यम से अपने फोन पर एप इन्सटाॅल कर अपना बैंक खाता कर सकते हैं अपडेट

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। प्रमुख सचिव, श्रम उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, जिनका बैंक खाता विभाग में अपडेट न होने के कारण से उनकों आपदा राहत सहायता योजना के अन्तर्गत रू0 1000/- की धनराशि प्रदान करना सम्भव नहीं हो पा रहा है। इसके लिये उनको घर बैठे अपना बैंक खाता अपडेट करने हेतु एक सरकारी मोबाइल एप (upbocw) को बनाया गया है, जिस पंजीकृत श्रमिक गूगल प्ले स्टोर अथवा upbocw.in वेबसाइट के माध्यम से अपने फोन पर उक्त एप इन्सटाॅल कर सकते हैं।सहायक श्रमायुक्त सुलतानपुर नासिर खाॅन ने उक्त सम्बन्ध में बताया कि इन्सटाॅल करने के उपरान्त अपना पंजीकरण संख्या को डालने पर उनके मोबाइल पर एक ओ0टी0पी0 जायेगा। ओ0टी0पी0 को डालने के उपरान्त पंजीकृत श्रमिक अपना आधार व अन्य विवरण सत्यापित करेंगे। तद्उपरान्त अपना खाता सं0 व आई0एफ0एस0सी0 कोड स्वयं एप के माध्यम से अपडेट कर सकते हैं, किसी भी कठिनाई की दशा में पंजीकृत श्रमिक दूरभाष नम्बर 6394919087/7355167402 पर सम्पर्क कर सकते है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories