प्रदेशउत्तर प्रदेशइण्डिया टी0वी0 न्यूज चैनल पर प्रसारित कोरोना पाॅजीटिव समाचार गलत एवं भ्रामक।

इण्डिया टी0वी0 न्यूज चैनल पर प्रसारित कोरोना पाॅजीटिव समाचार गलत एवं भ्रामक।

[object Promise]

जनपद सुलतानपुर में कोरोना पाॅजीटिव के मरीज मात्र 02 केस

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि आज 23 अप्रैल, 2020 के मध्यान्ह 12 बजे तक जनपद सुलतानपुर में कोरोना पाॅजीटिव के कुल 02 केस हैं। उन्होंने बताया कि सुभाष चन्द्र शर्मा पुत्र रामकुबेर उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम ढेमा, तहसील जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर डायबिटीज कन्ट्रोल न होने के कारण इन्हें एस0जी0पी0जी0आई0 लखनऊ रेफर किया गया है, जहां इनका इलाज किया जा रहा है तथा मोहम्मद अब्दुल्ला जैम उम्र 32 वर्ष, निवासी सूडान (विदेश) इनका दूसरा कोरोना टेस्ट पाॅजीटिव पाया गया है, इसलिये इनका इलाज कोविड एल-1 हास्पिटल, कुड़वार, जनपद सुलतानपुर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों ही व्यक्तियों में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं हैं (Asymtomatic) । ग्राम ढेमा एवं मोहल्ला खैराबाद के एक किमी0 परिक्षेत्र को कन्टेनमेण्ट जोन घोषित कर सील किया गया है एवं राजस्व, पुलिस तथा मेडिकल की संयुक्त टीम द्वारा स्क्रीनिंग/टेस्टिंग के साथ-साथ अन्य समस्त कार्यवाही कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार की जा रही है।इण्डिया टी0वी0 न्यूज चैनल पर प्रसारित यह समाचार ‘‘समाचार‘‘ में जमात से लौटे 10 सूडानी नागरिक पाये गये हैं। कोरोना पाॅजीटिव, दूसरी रिपोर्ट भी आयी है पाॅजीटिव‘‘ सरासर गलत व भ्रामक है एवं तथ्यों के विपरीत है। उक्त टी0वी0 चैनल के विरूद्ध नियमानुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories