पीलीभीत कोरोना वायरस संक्रमण दृष्टिगत आज जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा बीसलपुर, बिलसण्डा व बरखेड़ा में लाॅकडाउन स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान बरखेड़ा में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरखेडा में थर्मो स्क्रीनिंग परीक्षण कराया गया और साथ ही साथ कवरेज करने आये मीडिया बन्धुओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और सभी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधान रहने हेतु प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आज निरीक्षण के दौरान बिलसण्डा में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम गौहनिया में खेतों में गेहूॅ की फसल काट रहे किसान बन्धुओं व मजदूरों को लंच पैकेट वितरित किये गये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से लाॅकडाउन का अनुपालन करने और अनावश्यक रूप से घर बाहर न निकलने की अपील की गई। इसके साथ ही साथ आने जाने वाले वाहनों से पूछताछ की गई और जो अनावश्यक रूप से घूम रहे वाहनों का चालान किया गया। जिलाधिकारी मेडिकल स्टोर पर खडे़ लोगों से पूछताछ की गई और निर्देशित किया गया कि वाइक पर एक ही व्यक्ति अनुमान्य है और अनावश्यक रूप से दो लोग बाहर न निकले अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, उप जिलाधिकारी बीसलपुर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्री अविनाश कुमार झा, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार मिश्रा, सीओ बीसलपुर, खण्ड विकास अधिकारी बीसलपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
