[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सरोजनीनगर स्थित कम्युनिटी किचन का किया निरीक्षण, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा ध्यान
उत्तर प्रदेश

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सरोजनीनगर स्थित कम्युनिटी किचन का किया निरीक्षण, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा ध्यान

admin
Last updated: April 19, 2026 12:27 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ, सरोजनीनगर। प्रदेश के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को सरोजनीनगर तहसील परिसर स्थित कम्युनिटी किचन का मौके पर निरीक्षण किया। उनके साथ मंत्री स्वाति सिंह भी मौजूद रहीं। सुरेश खन्ना ने सबसे पहले कम्युनिटी किचन पहुंचकर वहां मौजूद राशन और खाने की गुणवत्ता देखी।

इस दौरान उन्होंने एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी से जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्ता युक्त खाना पहुंचाने को कहा। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर स्थित कमरे में रखे जरूरतमंद लोगों को बांटे जाने वाले राशन को देखा। उन्होंने एसडीएम से राशन वितरण के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने एसडीएम से कहा कि इस समय राशन कार्ड धारकों को निशुल्क बांटे जाने वाले राशन में कोटेदारों द्वारा कम बांटे जाने की ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं।

[object Promise]
मंत्री सुरेश खन्ना के स्वागत में खड़ी मंत्री स्वाति सिंह ने उनके पैर तक छूए, नहीं रखा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान

इसलिए सरकारी राशन दुकानों को चेक कर कार्ड धारकों को कम  राशन बांटने वाले दुकानदार की दुकान तत्काल सस्पेंड की जाए। बाद में उसे दूसरी दुकान से अटैच किया जाए। लेकिन दुकान अटैच किए जाने के बाद भी वहां का राशन उसी गांव में बांटा जाए।

क्योंकि एक जगह दो गांवों का राशन बांटने से सोशल डिस्टेंसिंग की समस्या पैदा होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर नगर निगम की 3 गाड़ियां जल्द ही गांव मोहल्लों के सैनिटाइजेशन के लिए लगाई जाएंगी। इसमें से 2 गाड़ियां शहरी क्षेत्र में, जबकि एक गाड़ी ग्रामीण इलाकों का सैनिटाइजेशन करेगी। मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि लखनऊ जिले में 15 कम्युनिटी किचन चलाया जा रहे हैं।

जिनसे करीब डेढ़ लाख गरीब, मजदूर, बेसहारा और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को भोजन मिल रहा है। कमेटी किचन में मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। दिलचस्प बात यह कि सोशल डिस्टेंसिंग उस समय पूरी तरह तार-तार हो गई जब मंत्री सुरेश खन्ना के स्वागत में खड़ी मंत्री स्वाति सिंह ने उनके पैर तक छू लिए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गली मोहल्लों में बढ़ गई है अनजान सब्जी,फल और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों की तादाद
Next Article आगरा में फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में 40 नये पॉजिटिव केस, UP में अब तक 1294 पॉजिटिव मरीज

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?