मनोरंजनKhesari Lal का ‘बढ़ गया बीपी’ काजल राघवानी का हॉट लुक देखकर,...

Khesari Lal का ‘बढ़ गया बीपी’ काजल राघवानी का हॉट लुक देखकर, अब तक करोड़ों लोग देख चुके

[object Promise]

भोजपुरी फिल्मों  और इन फिल्मों के स्टार्स की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है. यही कारण है कि भोजपुरी स्टार्स के पुराने-पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर आज तक वायरल होते देखे जा सकते हैं. वहीं बात जब भोजपुरी सुपरस्टार्स की आती है तो फैन फॉलोइंग के मामले में खेसारी लाल यादव टॉप पर आते हैं. हाल ही में खेसारी लाल का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांस और धमाकेदार डांस देखने को मिल रहा है.

इस गाने में काजल राघवानी जहां मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं, वहीं खेसारी एकदम देहाती और भोले-भाले गांववाले के लुक में दिखाई दे रहे हैं. काजल राघवानी रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस गाने में खेसारी सिर पर चोटी रखे दिखाई दे रहे हैं. गाने में काजल खेसारी की जमकर खिंचाई कर रही हैं और बेचारे खेसारी कुछ समझ ही नहीं पा रहे… परेशान खेसारी बस मार खाते नजर आ रहे हैं. यहां देखें वीडियो-

‘बीपी बढ़ल बा’ नाम से ये काफी पुराना है लेकिन यूट्यूब पर फिर से वायरल हो रहा है. ये गाना फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का है. जिसे खेसारी लाल यादव ने सिंगर हनी बी के साथ गाया है. इस फिल्म के डायरेक्टर प्रेमांशु सिंह है.. खास बात ये भी है कि इस फिल्म में काजल राघवानी के साथ-साथ अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी नजर आई थीं. फिल्म का गाना ‘बीपी बढ़ल बा’ सबसे ज्यादा हिट हुआ था. वहीं इस गाने को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं.

बता दें कि इससे पहले भी खेसारी और काजल के कई गाने ऐसे ही वायरल हो चुके हैं. देखा जाए तो खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा काजल के साथ ही जमती है. हालांकि वो अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भी जब-तब नजर आ जाते हैं. उन्हें भोजपुरी सिनेमा का एक्शन हीरो और कॉमेडी किंग माना जाता है. खेसारी की स्ट्रगल स्टोरी हर किसी का दिल जीत लेती है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories