राष्ट्रीयतबलीगी जमाती ने अपने नवजात शिशु को भी कर दिया कोरोना संक्रमित,...

तबलीगी जमाती ने अपने नवजात शिशु को भी कर दिया कोरोना संक्रमित, अब चल रहा इलाज !

[object Promise]

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के ताजा मामलों में नौ महीने का एक नवजात शिशु भी शामिल है, जो अपने पिता के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुआ। शिशु का पिता तबलीगी जमात के जलसे से वापस आया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कार्यक्रम कहां हुआ था या शिशु के पिता में संक्रमण की पुष्टि कब हुई। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आये तीन नए मामलों में यह शिशु भी शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सामने आए ताजा मामलों के बाद राज्य में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। शिशु को देहरादून के जखन क्षेत्र में एक स्कूल में पृथक-वास में रखा गया है। प्रवक्ता के अनुसार शिशु का पिता तबलीगी जमात के उन दस सदस्यों में से एक है जिनका देहरादून में कोविड-19 का उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हालांकि शिशु की मां में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

शिशु के अलावा शुक्रवार को जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, उनमें सैन्य अस्पताल में तैनात एक महिला अधिकारी और नैनीताल जिले में तबलीगी जमात का एक सदस्य शामिल है। महिला अधिकारी हाल ही में लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी थी। प्रवक्ता ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि महिला अधिकारी को किसके संपर्क में आने से संक्रमण हुआ। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के सदस्य का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories