राष्ट्रीयChina की हकीकत सामने आईं Wuhan लैब में टूटी सील की तस्वीरें...

China की हकीकत सामने आईं Wuhan लैब में टूटी सील की तस्वीरें Viral , बढ़ेंगी चीन की मुश्किलें ?

चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस से आज लाखों लोग मारे गए हैं और दुनिया के 195 देश इससे प्रभावित हैं। वुहान शहर में कोरोना वायरस को शुरुआती दिनों में नहीं रोक पाने के लिए चीन बुरी तरह से दुनिया में घिरा हुआ है। China की Wuhan लैब की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें यहां टूटी हुई सील दिखाई दे रही हैं।

इसके बाद एक बार फिर सवालों को बल मिल गया है कि Coronavirus यहां से लीक हुआ था। Wuhan लैब से निकला था, फिलहाल इस सवाल से China का पीछा छूटता नहीं दिख रहा है। एक ओर जहां चीन पहले ही दूसरे देशों के सवालों से परेशान है कि आखिर वायरस कैसे फैला और इसे पहले कंट्रोल क्यों नहीं किया गया, दूसरी ओर वुहान लैब की पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं। कहा जाता है कि वुहान की इस लैब में सेफ्टी और सिक्यॉरिटी बहुत पुख्ता है लेकिन सामने आई तस्वीरों में कहानी कुछ और ही नजर आ रही है।

चाइना डेली अखबार ने ट्विटर पर पोस्ट, फिर डिलीट तस्वीरें

[object Promise]
China की हकीकत सामने आईं Wuhan लैब में टूटी सील की तस्वीरें Viral , बढ़ेंगी चीन की मुश्किलें ?

अंग्रेजी अखबार डेली मेल के मुताबिक ये तस्वीरें पहली बार चाइना डेली अखबार ने 2018 में रिलीज की थीं। ये तस्वीरें पिछले महीने भी ट्विटर पर पोस्ट की गईं लेकिन बाद में इन्हें डिलीट कर दिया गया था। ट्विटर पोस्ट होने के साथ ही ये सवालों के घेरे में आ गईं क्योंकि लोगों को इस लैब की ऐसी खामियां दिखने लगीं जिनसे लैब से वायरस लीक पर उठ रहे सवालों को बल मिल गया है।

[object Promise]
China की हकीकत सामने आईं Wuhan लैब में टूटी सील की तस्वीरें Viral , बढ़ेंगी चीन की मुश्किलें ?

तस्वीरों में दिख रहे केस की सील पर लोगों ने सवाल किया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘मैंने इनसे बेहतर सील तो अपने किचन के फिज में देखी है।’ बता दें कि यह लैब दुनिया के उन चंद लैब में से है जिन्हें क्लास 4 पैथोजेन्स यानी पी4 स्तर के वायरस के प्रयोग की अनुमति है। ये खतरनाक वायरस हैं जिसके इंसान से इंसान में संक्रमण का सबसे अधिक खतरा रहता है।

Coronavirus को लेकर अमेरिका चीन पर हमलावर रहा है और ऐनिमल मार्केट से वायरस फैलने की पेइचिंग की थियरी पर वह यकीन नहीं कर रहा। चीन पर नोवेल कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा है कि राष्ट्रपति शी चिनपिंग के नेतृत्व वाली सरकार को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि कैसे कोविड19 महामारी तेजी से पूरी दुनिया में फैली।

China की हकीकत सामने आईं Wuhan लैब में टूटी सील की तस्वीरें Viral , बढ़ेंगी चीन की मुश्किलें ?

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories