राष्ट्रीयमुंबई में 53 पत्रकारों को भी हो गया कोरोना, सभी आइसोलेशन में...

मुंबई में 53 पत्रकारों को भी हो गया कोरोना, सभी आइसोलेशन में रखा गया

[object Promise]

मुंबई। देश में कोविड-19 का कहर लगातार जारी है। इस बीच मुंबई में 53 मीडियाकर्मियों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए हैं। पत्रकारों की एक असोसिएशन के पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह यहां आयोजित एक स्पेशल कैंप में मीडियाकर्मियों का परीक्षण किया गया था, जिसमें करीब 53 पत्रकार कोरोना संक्रमित पाए गए।

जर्नलिस्ट असोसिएशन के अध्यक्ष विनोद जगदाले ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अभी तक प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट की संख्या उपलब्ध नहीं है, मगर करीब 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विनोद ने कहा कि इस आंकड़े के और भी ऊपर जाने की आशंका है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकांश मामलों में कोई लक्षण देखने को नहीं मिले हैं और अब इन सभी को घरों में ही क्वारंटीन में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कई अन्य लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

धारावी में भी फैल रहा वायरस, अब तक 138 चपेट में
दूसरी तरफ शहर के स्लम एरिया धारावी में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को धारावी में कोरोना वायरस के 20 नए केस पाए गए। इस तरह यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों को संख्या बढ़कर 138 तक पहुंच गई। रविवार को धारावी में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि यहां अब तक 11 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories