प्रदेशउत्तर प्रदेशआलू से भरे ट्रे को पकड़कर दो दर्जन नेताओं ने खिंचाई फोटो,...

आलू से भरे ट्रे को पकड़कर दो दर्जन नेताओं ने खिंचाई फोटो, परेश रावल ने कसा तंज- लिखा- आलू एक दर्जन, दयालु दो दर्जन

[object Promise]

कानपुर। बॉलीवुड अभिनेता व पूर्व भाजपा सांसद परेश रावल ने कानपुर से भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी की एक फोटो ट्वीट करते हुए उन पर तंज कसा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल, कानपुर में भाजपा नेता जरुरतमंदों की मदद के लिए लंच पैकेट तैयार करा रहे हैं। इस दौरान सांसद ने नेताओं के साथ एक बड़े भगौने में आलू डालते हुए फोटो खिंचाई। नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा। इस पर परेश रावल ने लिखा- ‘आलू एक दर्जन दयालु दो दर्जन’। सोशल मीडिया पर लोग नेताओं पर अपने अपने अंदाज में कमेंट्स कर रहे हैं।

कोरोना महामारी पर सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संस्थाए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर गरीबों और बेसहारा लोगों को खाना बनवाकर लंच पैकेट बांटने का काम कर रही हैं। भाजपा नेताओं की तरफ से भी भूखे लोगों तक लंच पैकेट पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कुछ ऐसा ही एक नजारा कानपुर में भी देखने को मिला।

जिसमें कानपुर के भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समेत कई नेता भगौने में आलू डालते हुए फोटो खिंचवाने लगे। किसी ने यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।अभिनेता परेश रावल के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग सांसद पचौरी व भाजपा नेताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories