Hardik Pandya के इस शर्ट की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने हमेशा अपने शौक को लोगों के सामने रखा है. किसी को महंगे बाइक्स का शौक़ हैं तो किसी को महंगी घड़ियों का। इस लिस्ट में टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या  सबसे ऊपर है ।

अपनी बल्लेबाज़ी के लिए हार्दिक जितना मशहूर हैं उतना ही वो अपने स्टाइलिंग के लिए भी खूब पसंद किए जाते हैं । अक्सर उनके कपड़े, जूते और घड़ियां सुर्ख़ियों में रहती हैं मगर इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसने सबको चौंका दिया है ।

हमेशा लग्जरी ब्रांड्स के कपड़ों और गैजेट्स के बीच घिरे रहने वाले हार्दिक ने इस बार ऐसी शर्ट पहनी है जिसकी कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे । जी हां, बस इतना समझिए कि इस कीमत में एक आम आदमी अच्छी सी बाइक ले सकता है ।

[object Promise]
Hardik Pandya के इस शर्ट की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

हाल ही में टीम इंडिया के इस जाबांज खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काले रंग की एक प्रिंटेड शर्ट पहने हुए नज़र आ रहे हैं । दरअसल वो रीमैगिनेटेड स्ट्रीट स्टाइल की शर्ट है जिसे दुनिया की महंगी कंपनियों में से एक ‘ऑफ-व्हाइट’ ने बनाई है. इसकी कीमत तक़रीबन 40,997 रुपए है ।

आपको जानकार ताज्जुब होगा कि इस कीमत में एक आम इंसान ‘Bajaj CT 110’ जैसी बाइक ले सकता है जिसकी कीमत 40000 के आसपास होती है । इस स्टाइलिंग और फैशन की दुनिया में केवल हार्दिक ही नहीं, कई खिलाड़ी भी सांस लेते हैं । इस महंगी दुनिया को एक आम इंसान केवल महसूस ही कर सकता है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *